फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now STP water samples will also be tested

Ambala News: अब एसटीपी के पानी के नमूनों की भी होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Now STP water samples will also be tested
अंबाला। जल शोधन प्रक्रिया अब और मजबूत हो सकेगी। इसके लिए कैंट में जल जांच प्रयोगशाला की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। अभी तक पेयजल के सैंपलों को इस लैब में मशीनों की सहायता से जांचा जाता है। आगामी समय में सामान्य पेयजल के साथ-साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले शोधित पानी की भी गहन जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन

कैंट के सैन्य क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग के पास स्थित इस प्रयोगशाला की क्षमता बढ़ाने को निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इस साल यह कार्य पूरा किया जाना है। ऐसे में पानी की गुणवत्ता को मानकों पर खरा उतारने के लिए सरकारी विभाग कामयाब हो सकेंगे। वर्तमान में संचालित प्रयोगशाला में केवल सामान्य पानी की जांच की सुविधा उपलब्ध है, जो सीवरेज के पानी के जटिल मापदंडों को मापने के लिए पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन

इसी कमी को दूर करने के लिए 40 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस राशि से प्रयोगशाला के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया जा रहा है। नए विशेष खंड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला केमिस्ट नीरज कुमार ने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से चल रहा है। जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होगा, विभाग द्वारा अत्याधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक उपकरणों का ऑर्डर दे दिया जाएगा। एसटीपी के पानी की जांच के लिए बीओडी, सीओडी और टीएसएस जैसे मानकों को मापना जरूरी होता है, जिसके लिए लैब में नए ऑटोमैटिक एनालाइजर्स स्थापित किए जाएंगे।
अभी तक एसटीपी के नमूनों को जांच के लिए अन्य बड़े शहरों या उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था। जिससे रिपोर्ट आने में काफी समय लगता था। लैब के विस्तार के बाद जांच रिपोर्ट जल्द प्राप्त होगी। एसटीपी की कार्यक्षमता की नियमित निगरानी हो सकेगी।

पर्यावरण नियमों का पालन सुनिश्चित करना आसान होगा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल विभाग को तकनीकी मजबूती मिलेगी, बल्कि यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शोधित पानी नदियों या खेतों में जाने से पहले पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed