फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now road safety campaign will run for one month, the state will be awarded the best work

अब एक माह चलेगा रोड सेफ्टी अभियान, बेहतरीन काम करने वाला राज्य होगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Now road safety campaign will run for one month, the state will be awarded the best work
सड़क पर होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए जागरूकता को हथियार बनाकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहले जागरूकता गतिविधियों को चलाकर रोड सेफ्टी सप्ताह मनाया जाता था पर अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पत्र जारी कर इसे पूरा एक महीना चलाने यानी रोड सेफ्टी माह में बदल दिया है। जो इस बार 18 जनवरी से लेकर 17 फरवरी तक चलेगा। इतना ही नहीं अबकी बार जागरूकता के तरीकों में काफी बदलाव किया गया। न केवल पिछले साल के रोड सेफ्टी को लेकर सभी राज्यों की समीक्षा होगी, बल्कि बेहतरीन काम करने वाले राज्य को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए उन्हें जागरूकता कार्यक्रम चलाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग विभागों के जरिए जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाकर आमजन को जोड़ा जाएगा। -संवाद
विज्ञापन

एक राज्य को मिलेगा रोड सेफ्टी 2021 अवॉर्ड
रोड सेफ्टी के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक जिन राज्यों ने बेहतरीन काम किया है, उनको सम्मानित किया जाएगा। उसका सीधा चयन रोड सेफ्टी के 2021 अवॉर्ड के लिए होगा। इसके अलावा पिछले साल के काम को देखते हुए स्वच्छता अवॉर्ड 2021 का भी चयन होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई को भी करने होंगे कार्यक्रम, मिलेगा एक्सेलेंसी अवॉर्ड
रोड सेफ्टी को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने वाले एनएचएआई यानी नेेेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्टों का भी जायजा लिया जाएगा। जो भी प्रोजेक्ट सबसे बेहतर होगा उससे एक्सेेलेंसी अवॉर्ड दिया जाएगा। यह उनके पिछले साल यानी 2020 के कामों पर होगा, जबकि रोड सेफ्टी माह में अब एनएचएआई को भी जागरूकता गतिविधियां करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चलेगा पूरा माह
- टोल प्लाजा पर कैंप लगाकर वाहन ड्राइवरों का चेकअप होगा।
- रोड सेफ्टी के बारे में 2020 में जागरूकता फैलाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
- सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को भी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि उसका डेमो कर बारीकि से जानकारी दी जा सके।
- मोटर व्हीकल संशोधित एक्ट-2019 को लेकर भी चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम।
- पिछले साल सफर करने वाले महिलाओं के लिए क्या रहे बंदोबस्त और दिव्यांगों के लिए क्या रही व्यवस्था। उसका आंकलन कर सुधार होगा और जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

- शहरों में हादसों का कारण बने ब्लैक स्पॉट को भी खत्म करने और उनके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- जागरूकता स्लोग्न वाली वैन को जिलेभर की सड़कों पर घुमाकर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।
सीजेएम की तरफ से 18 जनवरी से 17 फरवरी तक रोड सेफ्टी माह मनाने के निर्देश मिले हैं। अभी तक कार्यक्रमों की सूची नहीं मिली है। पहले ही वह सर्दी में धुंध को लेकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
- गौरव, इंस्पेक्टर, ट्रैफिक एसएचओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed