{"_id":"6629b12a601aa34f880bb8bb","slug":"now-property-id-verification-facility-available-on-toll-free-number-ambala-news-c-36-1-amb1001-122083-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन की सुविधा टोल फ्री नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन की सुविधा टोल फ्री नंबर पर
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। टोल फ्री नंबर 7988506636 पर कॉल करते हुए प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद ने बुधवार को यह नंबर जारी करके कार्यालय में विशेष काउंटर स्थापित कर दिया है और यहां कर्मचारी की तैनाती भी कर दी है, जिससे कि फोन आते ही तुरंत प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करने की प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
इसके लिए 10 अतिरिक्त कर्मचारियों को वाहनों सहित तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं, जोकि घर पर जाकर भी कार्य करेंगे। इसके अलावा नगर परिषद ने पांच टीमों को 31 वार्डों में आईडी के सत्यापन के लिए उतार दिया है। एक टीम में 2 कर्मचारी शामिल किए गए हैं जोकि नप कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंताओं के निर्देशानुसार कार्य करेंगे और शाम तक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में भी पांच विशेष काउंटर बनाकर प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करने के लिए अप्रैल माह का निर्धारण किया गया है। ऐसे में लक्ष्य की प्राप्ति नगर परिषद के गले की फांस भी बन सकती है। वहीं विभागीय अधिकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं, जिससे कि अधिक से अधिक मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित कर सकें।
विज्ञापन
लोगों में नहीं है रुचि
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला छावनी में कुल एक लाख 12 हजार प्रॉपर्टी धारक हैं। पिछले लगभग एक माह से चले अभियान के दौरान मात्र 12 हजार ने ही अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करवाया है। जबकि एक लाख लोग अभी अपने कार्याें में ही व्यस्त हैं। ऐसे लोगों को जगाने के मकसद से ही नगर निगम की तर्ज पर अब नगर परिषद ने घर-घर जाकर कार्य करने की तैयारी आरंभ की है। हालांकि इसके लिए प्रॉपर्टी धारकों को आईडी सत्यापित करने के संदेश भी भेजे गए हैं।
वर्जन
लोगों को बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वो अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित कराएं। लगभाग 12 हजार ने यह कार्य पूरा कर लिया है और अभी भी एक लाख के करीब धारक लंबित हैं। ऐसे में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है और पांच टीमों को भी वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।