फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now people over the age of 18 will not be vaccinated, Ambla

अभी नहीं लगेगा 18 से अधिक उम्र के लोगों को टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Now people over the age of 18 will not be vaccinated, Ambla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एक मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले व्यक्तियों को लगने वाली वैक्सीन का अभियान शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। 28 अप्रैल से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली लेकिन शनिवार को शुरू होने वाले अभियान के लिए केंद्र से वैक्सीन की खेप ही नहीं पहुंची। सुबह से लेकर देररात तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैक्सीन की खेप आने का इंतजार करते रहे।
आखिर में वैक्सीन आने का कोई मैसेज नहीं आया तो अधिकारी घर लौट गए। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी वैक्सीन की खेप न आने पर इस अभियान को शुरू करने से भी हाथ खड़े कर दिए है। ऐसी स्थिति में जब तक वैक्सीन अंबाला नहीं पहुंचती है तब तक यह अभियान शुरू ही नहीं किया जाएगा। बता दें कि 18 वर्ष से अधिक को टीका लगाने का अभियान केंद्र सरकार का है। पहले ही जिले में महज दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना वैक्सीन की डिमांड काफी बढ़ गई है। युवा भी खुद के बचाव के लिए केंद्र सरकार के इस अभियान का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 28 अप्रैल को वैक्सीन का रजिस्ट्रेेशन करवाने की छूट मिलते ही पहले दिन सैकड़ों युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया लिया। सभी 1 मई का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को वैक्सीन की खेप न पहुंचने के लिए इन युवाओं का शनिवार को मायूस होकर वापस लौटना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टाइमिंग के नहीं लगेगा टीका
28 अप्रैल को ऑनलाइन की पंजीकरण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई लेकिन इस बीच अधिकतर युवा वैक्सीन लगने की टाइमिंग यानी शेड्यूल ही नहीं भर रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को छावनी नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए एक दिन पहले ही पहुंचे युवाओं ने किया। वह इस टाइमिंग के शेड्यूल से ही अनजान थे। आखिर में नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि पंजीकरण करते समय टाइमिंग लेना बेहद जरूरी है और उसी टाइमिंग के अनुसार टीका लगाया जाएगा। बिना टाइमिंग के टीका नहीं लगाया जाएगा।

हमारे पास अभी वैक्सीन नहीं आई है। जब तक पर्याप्त डोज नहीं आती, तब तक 18 से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को टीका नहीं लगाया जाएगा। फिलहाल कोई नया कैंप भी नहीं लगेगा। जिन लोगों को पहले डोज लग चुकी है उन्हीं को नागरिक अस्पतालों में दूसरी डोज लगेगी। - डॉ. कुलदीप, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed