फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now Janaushadhi centers will open at railway stations, 50 stations selected in the first phase

सुविधा: अब रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, पहले चरण में 50 स्टेशनों का चयन

Mon, 11 Sep 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Updated Mon, 11 Sep 2023 01:58 AM IST
सार

ये जनऔषधि केंद्र रेलवे परिसर में उस जगह खोले जाएंगे, जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा।

विज्ञापन
Now Janaushadhi centers will open at railway stations, 50 stations selected in the first phase
जनऔषधि केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमजन तक सस्ती और सुलभ दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए अब स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। पहले चरण में देश के 17 राज्यों के 50 स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें अंबाला मंडल अंतर्गत राजपुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जो पंजाब में स्थित है।

विज्ञापन


जनऔषधि केंद्र के लिए स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वाणिज्य विभाग ने रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है। वहीं दूसरे चरण में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, चंडीगढ़, सहारनपुर, पटियाला, बठिंडा व शिमला रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पहले भी जगह-जगह जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं, जहां जेनेरिक और गुणवत्तापरक दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध है। इसी तर्ज पर अब रेलवे स्टेशनों पर भी जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उपचार की सुविधा काफी जटिल है। अचानक तबीयत खराब होने पर पहले टीटीई को जानकारी देनी पड़ती है और फिर कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद डाक्टर ट्रेन में पहुंचता है। कई बार यह लेटलतीफी मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ती है। माना जा रहा है कि स्टेशन पर जनऔषधि केंद्र खुलने से आमजन संग रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से इसके लिए कवायद की जा रही है।

इसके तहत जनऔषधि केंद्र का स्वरूप राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) द्वारा तैयार किया जाएगा। साथ ही जन औषधि केंद्रों के आवंटन में पारदर्शिता के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन यानी ई-टेंडर के जरिए होगी। संचालक को जन औषधि केंद्र को संचालित करने से पहले रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो (पीएमबीआई) से इजाजत लेनी होगी। योजना के तहत व्यक्तिगत उद्यमियों को जन औषधि केंद्र के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। 

देश के इन रेलवे स्टेशनों पर पहले चरण में मिलेगी सुविधा
प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की सुविधा पहले चरण में देश के 50 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी। इसमें आंध्रप्रदेश के तिरुपति व सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, असम का न्यू तिनसुखिया, लुंबडिंग व रंगिया, बिहार के दरभंगा, पटना व कटिहार, छत्तीसगढ़ के जांगीर नाला, बागबहारा व पेंड्रा रोड, गुजरात के अंकलेश्वर व महसाना जंक्शन, झारखंड के सिनी जंक्शन, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, कर्नाटक के एसएमवीटी बैंगलूर,बांगारपेट, मैसूर व हुबली जंक्शन, केरल के पालाकक्कड़, मध्यप्रदेश के रतलाम, मंडल महल, बीणा व नैनपुर, महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस,मनमाड़, पिंपरी, सोलापुर, नागबहीर व मलाड़, उड़ीसा के खुर्दा रोड, पंजाब के फगवाड़ा व राजपुरा, राजस्थान सवाई माधोपुर और भगत की कोठी, तमिलनाडु के तिरूचिपल्ली, इरौड व डिंडीगुल और उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल है।


अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा। रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में मंडल के एकमात्र स्टेशन का नाम आया है। स्टेशन परिसर में यह सुविधा मिलेगी, ताकि यात्रियों व आमजन को सस्ती दर पर गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां मिल सकें। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी गई है। उम्मीद है कि दूसरे चरण में मंडल के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलने लगेगी। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed