फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now high-speed small cargo train will run on DFCCIL corridor, operation successful

Ambala News: अब डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर दौड़ेगी हाई-स्पीड स्मॉल कार्गो ट्रेन, संचालन सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now high-speed small cargo train will run on DFCCIL corridor, operation successful
अंबाला। रेलवे के डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर हाई-स्पीड स्मॉल कार्गाे ट्रेन का सफल संचालन किया गया है। पश्चिम बंगाल के न्यू कूचबिहार जंक्शन से चली ट्रेन ने 1790 किमी का सफर तीन दिन में पूरा किया है। कार्गो ट्रेन का संचालन यमुनानगर के नजदीक न्यू कलानौर रेलवे स्टेशन तक किया गया था, इसमें गेहूं को रखने वाले बोरियों को भेजा गया था, वहीं कॉरिडोर के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि सामान अनलोडिंग की थी, 30 कोच की ट्रेन में रखे गए सामान को छह घंटे में जंक्शन पर उतार लिया गया था।
विज्ञापन


पहले दौड़ रही मालगाड़ियां
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर मौजूदा समय में मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, इनके माध्यम से कोयला, गेहूं व अन्य सामान देश के दूसरे राज्यों से आ रहा है, लेकिन पहली बार विशेष कार्गाे ट्रेन का संचालन किया गया है ताकि छोटे व संवेदनशील सामान को भी जल्द एक से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके, इसके लिए कॉरिडोर के कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, इसके अलावा कॉरिडोर पर कार्गाे ट्रेन के संचालन के दौरान कर्मचारियों की तैनाती भी की गई ताकि अगर कोई समस्या आए तो उसका त्वरित समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


बढ़ेगा व्यापार
कार्गो ट्रेन के संचालन से सामान एक से दूसरी जगह पर सुरक्षित तरीके से जल्द पहुंचेगा, इसके लिए विशेष प्रकार की पार्सल ट्रेनों का इस्तेमाल किया जाएगा जोकि पूरी तरह से बंद होते हैं। कोरोना काल के दौरान भी देश के अलग-अलग हिस्सों में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति भी इन डिब्बों के सहारे की गई थी जोकि तेजगति पर चलने में सक्षम हैं, इनमें कुछ का परिवर्तन पुराने यात्री डिब्बों से किया गया है। सीटें उतारकर अब इन्हें पार्सल कोच में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों को मिलेगी राहत, होगा फायदा
यह कदम भारतीय रेल नेटवर्क में मॉल ढुलाई के क्षेत्र में दक्षता, गति और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हाई-स्पीड स्मॉल कार्गो ट्रेन के माध्यम से ई-कॉमर्स, पार्सल, जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं, दवाइयां और अन्य संवेदनशील सामान को तेज गति, सुरक्षित और कुशल परिवहन के माध्यम से एक से दूसरी जगह भेजा जा सकेगा। इस उपलब्धि के साथ न्यू कलानौर स्टेशन अब हाई-स्पीड स्मॉल कार्गो सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है।


यह सफलता डीएफसीसीआईएल की अंबाला इकाई के लिए एक विशेष उपलब्धि है। समन्वय और नेतृत्व में न्यू कलानौर स्टेशन के समस्त परिचालन स्टाफ ने समय के महत्व और सीमित स्थान जैसी चुनौतियों के बावजूद, पूर्ण सुरक्षा, दक्षता और समयबद्धता के साथ इसका संचालन एवं अनलोडिंग का कार्य कुशल पूर्वक संपूर्ण किया।
- पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed