Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now even diabetic patients can drink Vita's flavored milk.

Ambala News: अब मधुमेह के रोगी भी पी सकेंगे वीटा का फ्लेवर्ड मिल्क

Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now even diabetic patients can drink Vita's flavored milk.
वीटा का फ्लेवर्ड पिस्ता मिल्क। संवाद
अंबाला सिटी। वीटा समय के साथ अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाकर प्रदेश में लोगों की पसंद बना हुआ है। इसमें वीटा का दूध, पिन्नी, लड्डू और खीर की तो काफी मांग रहती है। मगर अब वीटा फ्लेवर्ड मिल्क के क्षेत्र में भी नया प्रयोग करने जा रहा है। वीटा जल्द ही अपने शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में उतारेगा। इस दूध को मधुमेह से पीड़ित लोग भी पी सकेंगे। जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इसमें चीनी का प्रयोग नहीं किया जाएगा, पर मिठास लाने के लिए एक विशेष प्रकार के उत्पाद का प्रयोग इसमें होगा। जिससे दूध मीठा लगेगा। इसकाे लेकर वीटा के अंबाला सिटी स्थित प्लांट में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट का कार्य कर लिया है। जल्द इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




रोहतक और अंबाला प्लांट को दी जिम्मेदारी



शुगर फ्री दूध बनाने का काम अंबाला और रोहतक के वीटा प्लांट में होगा। दूध को प्लास्टिक और कांच की बोतलों में भरकर सप्लाई हरियाणाभर में सप्लाई किया जाएगा। अभी तक फ्लेवर्ड दूध की बात करें तो पांच प्रकार के फ्लेवर दूध में वीटा की तरफ से बाजार में आ रहे हैं। जिसमें इलाइची, बटर स्कॉच, केसर पिस्ता सहित अन्य फ्लेवर शामिल हैं। औसतन 200 ग्राम की कांच की बोतल 28 रुपये में बिकती है। शुगर फ्री दूध की बोतल की कीमत भी इतनी ही रहने का अनुमान है। हालांकि वीटा प्रबंधन इस उत्पाद के दाम अभी निर्धारित करेगा इसके साथ ही शुगर फ्री दूध की बोतल शुरुआत में एक ही फ्लेवर में उपलब्ध होगी। जैसे-जैसे मार्केट बढ़ेगा अन्य फ्लेवर में दूध की बोतल बाजार में उतारी जाएगी।
विज्ञापन




दीपावली पर 30 मीट्रिक टन मिठाइयां बिकीं
अंबाला के वीटा प्लांट में दूध, खीर, घी आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जबकि पिन्नी, बेसन के लड्डू आदि को सिरसा के वीटा प्लांट से मंगाया जाता है। इस बार दीपावली पर वीटा ने अच्छी बिक्री की है। वीटा के अंबाला प्लांट से इस त्योहारी सीजन में लोग 30 मीट्रिक टन पिन्नी और बेसन के लड्डू अपने घर ले गए। जबकि अन्य उत्पादों की बिक्री अलग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हम जल्द ही शुगर फ्री दूध की बोतल लेकर आ रहे हैं। इस बोतल को अंबाला और रोहतक प्लांट तैयार करेगा। इसकी विधिवत उच्चाधिकारियों द्वारा लॉचिंग की जाएगी।
--राकेश कुमार, सीईओ, वीटा अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed