{"_id":"6793f3f663d32ef8ca0ada46","slug":"now-electric-buses-will-run-on-local-routes-in-ambala-ambala-news-c-36-1-amb1001-136507-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब अंबाला में स्थानीय मार्गों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब अंबाला में स्थानीय मार्गों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो में खड़ी नई इलेक्ट्रिक बसें। प्रवक्ता
अंबाला। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए पहले अंबाला सिटी से साहा और सिटी से जीरकपुर रूट को फाइनल किया था। मगर शुक्रवार को अचानक से रूट बदल गए। अब इलेक्ट्रिक बसें मेट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर अब अंबाला में भी स्थानीय मार्गों पर चलेंगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर करेंगे। वर्तमान में अंबाला में लोकल बस सेवा के तहत 15 मिनी बसों को परिवहन विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है। इनमें अब पांच इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हो जाएंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि जीरो एमिशन सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना 2020 के अंतर्गत और इस मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जीएम रोडवेज ने ई-बसों के साथ स्थानीय रूटों पर ट्रायल भी लिए। रात्रि तक यह ट्रायल चलते रहे। इसकी रिपोर्टर जीएम रोडवेज की ओर से बनाई जाएगी। विज ने बताया कि जीरो एमिशन सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना 2020 के अंतर्गत और इस मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया है।
इन शहरों में भी होगी सुविधा
परिवहन मंत्री ने बताया कि सरकार ने 10 नगर निगमों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जीएमसीबीएल और एफएमडीए के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया है। इस प्रकार कुल 500 बसें ली जाएंगी।
विज्ञापन
शून्य ध्वनि और प्रदूषण रहित बसें
विज ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ चार्जिंग की सुविधा,अन्य उपकरण, संयंत्र, स्पेयर/सर्विस किट भी होगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालित होना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पूरे देश में किसी भी राज्य की एक अनूठी परियोजना है। सिटी बस सेवा से न केवल इन शहरों के नागरिक लाभान्वित होंगे, बल्कि इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण होगा। सभी 9 शहरों में अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है और सरकार द्वारा 375 बसों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है।
इलेक्ट्रिक बसों में खूबियां
इलेक्ट्रिक बसों में सवारियों के लिए 45 सीटों के साथ 18 सवारियां खड़ी भी हो सकेंगी। इन बसों में सवारियों की जानकारी के लिए स्टॉप इत्यादि के लिए डिस्प्ले बोर्ड, चार सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, घोषणा स्पीकर और इन बिल्ट ट्रैकिंग सिस्टम की सुविधाएं होगी।
इन मार्गाें पर चलेंगी
इलेक्ट्रिक बसों को केसरी, दुखेड़ी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क से अंबाला शहर चलाया जाएगा। इसी प्रकार पंजोखरा साहिब, कलरहेड़ी, कैपिटल चौक से छावनी बस अड्डा और फिर सिटी, बोह से बब्याल, टांगरी बांध, महेशनगर, छावनी बस अड्डे से सिटी और कोट कछुआ से शाहपुर व अंबाला छावनी से सिटी की तरफ बस जाएंगी।