फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now 22 people have been booked in another complaint in TC scam of 100 crores

100 करोड़ के टीएंडसी घोटाले में अब एक और शिकायत में 22 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now 22 people have been booked in another complaint in TC scam of 100 crores
(अंबाला) नारायणगढ़। 100 करोड़ रुपये के टीएंडसी घोटाले में मंगलवार को नारायणगढ़ थाना में लगभग 22 लोगों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। स्वर्ण कौर निवासी कुल्लड़पुर की शिकायत पर अब यह नया मामला दर्ज हुआ है। स्वर्ण कौर ने बताया कि टीएंडसी के कुलदीप कुमार प्रधान, सुनील दीवान, रसाल चंद, विनोद कुमार, पवन कुमार, सोमनाथ, अमित कुमार, रणधीर कुमार, विपिन कुमार, अंकित कुमार, सुमित दीवान, साहिल दीवान, सुमन दीवान, शारदा रानी, कमलेश रानी, अनिल दीवान, रितु रानी, मास्टर हमीर सिंह आदि के खिलाफ धोखाधड़ी करके मेरे पैसे धोखे से ठग लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार व बैंक को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नुकसान पहुंचाया। निवेशकों के पैसे से अपनी पत्नी व लड़कों, रिश्तेदारों से मिलकर उनके नाम कर लिए। जमीन जायजाद तक ठगी के पैसों से खरीद ली।
विज्ञापन

300 से ज्यादा निवेशकों से हुई है करोड़ों की ठगी
बता दें कि दिसंबर 2019 में हुए टीएंडसी घोटाले में 300 निवेशकों ने ज्यादा ब्याज के लालच में पड़कर अपने करोड़ों रुपये निवेश किए थे। दिसंबर 2019 में उजागर हुए इस घोटाले में टीएंडसी सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद अन्य दो- तीन केस भी दर्ज किए गए। इसमें उपरोक्त कई लोग अब भी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। इस मामले में कुछ निवेशकों द्वारा कई केस दर्ज कराई गई थी परंतु आजतक इन आरोपियों से एक भी पैसे की रिकवरी नहीं हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने भी भारी मात्रा में अपना पैसा इस सोसायटी में निवेश किया था जो उसे आजतक नहीं मिला। यहां यह भी बता दें कि इस सोसायटी में ज्यादातर पैसा उन निवेशकों का ही जमा था जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य विदेशों में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण कौर की शिकायत पर लगभग 22 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपरोक्त आरोपियों में से कई आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।
-जय गोपाल, सब इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed