फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notorious gangster Vicky surrenders in court

Ambala News: कुख्यात गैंगस्टर विक्की का कोर्ट में समर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Notorious gangster Vicky surrenders in court
नारायणगढ़ (अंबाला)। हत्या, डकैती जैसी दर्जनभर घटनाओं में आरोपी विकास उर्फ विक्की छोटू ने बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ कोर्ट में समर्पण कर दिया। विक्की को पांच महीने से अधिक समय से सीआईए शहजादपुर तलाश रही थी।
विज्ञापन

इसके लिए कई बार सीआईए शहजादपुर विक्की के उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश व अन्य ठिकानों पर भी दबिश देने पहुंची थी, मगर सफलता नहीं मिली। अब जब विक्की ने अचानक से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया तो इस बात ने खलबली मचा दी। बहरहाल सीआईए शहजादपुर में विक्की को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विक्की को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


युवक की टांग तोड़ने में था वांछित

नारायणगढ़ के रहने वाले वैंकट गर्ग ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि दो जुलाई 2024 को वह अपने दोस्तों मोहित और नीतीश के साथ एक रेस्टोरेंट में गया था और यहां जाकर एक टेबल बैठ गए। वेंकट गर्ग ने पुलिस को बताया था कुछ ही देर बाद महुआखेड़ी का रहने वाले सुमित के साथ 8/9 अन्य लड़के जिनके हाथ में लोहे की राडें और पिस्टल थीं और गन प्वाइंट पर उसकी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से वैंकट ने हाथों और पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच आरोपी हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में सीआईए शहजादपुर रायपुररानी में नाकाबंदी कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी थी। इसमें गांव हरनौली यमुनानगर निवासी विशाल, गांव कुतबगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी विक्रांत, गांव नगला राणा निवासी राज बाबू उर्फ गब्बर, विवेक मऊआ खेड़ी निवासी सुमित गुर्जर शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की है। विक्की को खोजने के लिए पुलिस लगातार दस्तक दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed