फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Northern Railway will run 5 special trains during festivals.

Ambala News: त्योहारों पर उत्तर रेलवे चलाएगा 5 स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway will run 5 special trains during festivals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें पंजाब के लुधियाना और सरहिंद से बिहार के सहरसा, दरभंगा, गया और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए चलेंगी।
ये सभी ट्रेनें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर भारत से पूर्वांचल और पूर्वी राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इनमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जबकि कुछ में आईसीएफ कोच की व्यवस्था है। इनमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि संबंधित स्टेशनों को इन ट्रेनों की समय-सारणी और रूट की जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed