{"_id":"6ac3fa900fedd8b9730b5ecf","slug":"northern-railway-will-run-16-pairs-of-special-trains-on-diwali-chhath-ambala-news-c-36-1-amb1001-170715-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिवाली-छठ पर उत्तर रेलवे चलाएगा 16 जोड़ी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिवाली-छठ पर उत्तर रेलवे चलाएगा 16 जोड़ी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का छावनी रेलवे स्टेशन। रेलवे
उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, जम्मू और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे (अंबाला मंडल) ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी की है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने 16 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। कई लोकप्रिय विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा।
इन विशेष ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, जम्मू और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलने की उम्मीद है। अधिकांश ट्रेनें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे स्थानीय यात्रियों को सीधे कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी।
त्योहारों के मौसम में पूर्वांचल और बिहार की दिशा में ट्रेनों में अधिक भीड़ होती है। इसे देखते हुए रेलवे ने पटना, बरौनी, कटिहार, वाराणसी, छपरा, मऊ और बढ़नी के लिए विशेष ट्रेनें निर्धारित की हैं। ट्रेन नंबर 05736/05735 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर स्पेशल का संचालन नवंबर तक बढ़ाया गया है। माता वैष्णो देवी कटड़ा, पंजाब और राजस्थान रूट पर भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
बिहार और यूपी के लिए अतिरिक्त ट्रेनें
बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई नई और विस्तारित ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें चंडीगढ़-पटना (04511/04512) और फिरोजपुर-पटना (04615/04616) शामिल हैं। बरौनी के लिए अमृतसर-बरौनी (04667/04668) विशेष ट्रेन की सुविधा रहेगी। वाराणसी से चंडीगढ़ (04227/04228), श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04603/04604) और बठिंडा (04221/04222) के लिए भी ट्रेनें चलेंगी। छपरा-पठानकोट (05193/05194) और मऊ-अंबाला कैंट (05301/05302) स्पेशल ट्रेन सेवा भी उपलब्ध है।
अन्य प्रमुख मार्गों पर भी सुविधा
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और राजस्थान/पंजाब की ओर यात्रा करने वालों के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (04081/04082) सप्ताह में चार दिन अंबाला कैंट होकर चलेगी। बाड़मेर और हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन (04812/04811) की अवधि भी बढ़ाई गई है, जो बठिंडा-अंबाला-सहारनपुर रूट से गुजरेगी। कोलकाता-अमृतसर (04623/04624) और पूर्णिया कोर्ट-फिरोजपुर (04633/04634) ट्रेनें अक्तूबर से नवंबर तक चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक सफर के लिए इन विशेष ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी तथा आईसीएफ कोच लगाए गए हैं।
-- -- -
वर्जन
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त काउंटर व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस एप अथवा 139 हेल्पलाइन के जरिए अपनी ट्रेनों की सटीक स्थिति जांच कर टिकट बुक करा सकते हैं।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल