फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   no positive case today in ambala

राहत का वीरवार एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
no positive case today in ambala
लॉक डाउन से लेकर अब पहला वीरवार राहत भरा रहा। जिले में पॉजिटिव पाए गए पहले जमाती बोधराज की रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। जैसे ही यह रिपोर्ट नेगेटिव आई स्वास्थ्य विभाग को मानो संजीवनी मिल गई। वहीं सुकून भरी खबर यह भी रही कि वीरवार को जो जिन 43 सैंपलों की रिपोर्ट आई वह सभी नेगेटिव पाए गए। इनमें करीब 30 जमाती भी शामिल थे। इतना ही नहीं इनमें दो नर्स के सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। इस तरह वीरवार पूरी तरह से राहत भरा रहा। टिंबर मार्केट जोकि कोरोना केंद्र में उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2893 घरों को कवर कर इनके प्रत्येक सदस्य का डाटा जुटा लिया। इन घरों में 12 हजार 643 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 21 लोगों को बुखार और खांसी के लक्षण मिले। इनमें से 18 के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब करीब 107 घर इस एरिया में कवर करने हैं। यदि इससे कुछ ज्यादा हुए तो वह भी कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब 187 सैंपल हुए नेगेटिव
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 222 सैंपल लिए हैं। इनमें से 187 नेगेटिव हो चुके हैं। 6 सैंपल पॉजिटिव। 6 रिजेक्ट। 23 सैंपल की रिपोर्ट पेडिंग हैं। इनमें से 22 सैंपल वीरवार को लिए गए।
विज्ञापन

गुरप्रीत के सैंपल की तीसरी रिपोर्ट आज आएगी
वहीं अंबाला में पाए गए पंजाब से आए पहले कोरोना पॉजिटिव गुरप्रीत का तीसरी बार सैंपल लिया गया। पहले दो सैंपल पॉजिटिव आए हैं। लेकिन दूसरा सैंपल हल्का सा पॉजिटिव था इसीलिए उम्मीद है कि इस बार उसका सैंपल भी नेगेटिव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 को स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी मास्टर एक्टिविटी
कोरोना केंद्र और बफर जोन में उतरी सभी टीमें 13 को एकजुट होकर मास्टर एक्टिविटी करेंगी। इस दिन तक जिन-जिन क्षेत्रों से संदिग्ध मरीज जांच के दौरान पाए जाएंगे उन सभी के सैंपल यह टीमें लेंगी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

बफर जोन में लगी 8 मोबाइल टीम
टिंबर मार्केट के 3 किलोमीटर एरिया को छोड़कर अगले 5 किलोमीटर का एरिया बफर जोन में है। यहां पर जांच के लिए 8 मोबाइल टीम लगाई गई हैं। इनमें दो सरसेहड़ी, दो मोहड़ा, दो जंडली और दो पंजोखरा में हैं। इनमें दो-दो सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा वहां की आशा इन लोगों के साथ लोगों को जागरूक करने और ऐसे लोगों को रिकार्ड एकजुट कर रहे हैं जिन्हें बुखार, खांसी और जुखाम की शिकायत है या किसी की ट्रेवल हिस्ट्री रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed