Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No fine, no FIR; farmer said the fire started by mistake

Ambala News: जुर्माना न एफआईआर, किसान बोले- गलती से लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
No fine, no FIR; farmer said the fire started by mistake
अंबाला - कैथल राजमार्ग पर फसल अवशेषों में लगी आग। संवाद
सुखबीर सिंह
विज्ञापन


अंबाला सिटी। रबी के सीजन में फसल अवशेषों में आग लगने के 84 मामले सामने आए हैं। मगर किसी भी मामले में न तो एफआईआर हुई और न जुर्माना वसूला गया।
अधिकतर मामलों में किसानों का एक ही जवाब है कि गलती से आग लगी थी। खेतों में आग का सत्यापन करने जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो किसान आग के लिए अलग तर्क देते नजर आए। किसी किसान ने कहा कि गलती से आग लग गई थी तो किसी ने कचरे में लगी आग को प्रमुख कारण बताया।
इसी कारण अधिकारी भी कुछ नहीं कर सके। जबकि सरकार की ओर से हिदायत थी कि फसल अवशेष जलाने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि मंगलवार को भी अंबाला कैथल राजमार्ग के पास फानों में आग और खेतों से धुंआ उठता दिखा।
विज्ञापन

दमकल विभाग को करते थे फोन
आग लगने के जितने मामले सामने आए हैं। उनमें यही देखने को मिला है कि अधिकतर किसान खेतों बचे अवशेषों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देते थे। जब तक दमकल विभाग को सूचना मिलती थी और माैके पर पहुंचती थी। तब तक आग के कारण सभी अवशेष जल जाते थे। इतना ही नहीं जब अधिकारी सेटेलाइट की मदद से मौके पर जांच के लिए पहुंचते थे तो उन्हें भी आगजनी की घटना ही बताई जाती थी। इतना ही नहीं सरपंच भी आगजनी की घटना ही बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दमकल विभाग के पास आती थी कॉल
गेहूं के सीजन में कटाई के दौरान दमकल विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की गई थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग से अस्थाई फायर स्टेशन भी बनाया गया था। इसके बाद भी रोजाना 10 से 20 फोन काॅल आती थी। इनमें से अधिकतर फसल अवशेष के मामलों से संबंधित ही होती थी।

तीन वर्षों का ये रहा आंकड़ा
वर्ष
2022 92

2023 80

2024 133

2025 84
वर्जन
हमारी ओर से टीमें भी गठित की गई थी। मगर जब भी कोई अधिकारी जांच के लिए जाते थे तो उन्हें सरपंच से भी अचानक आग लगने का जवाब मिलता था। ऐसे में एक भी मामले में एफआईआर नहीं हो पाई।
-डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी, डीडीए, कृषि विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed