फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No attention to broken roads after flood

Ambala News: बाढ़ के बाद टूटी सड़कों पर नहीं ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
No attention to broken roads after flood
अंबाला सिटी। बाढ़ के बाद नगर निगम ने शहर की टूटी सड़कों की सुध नहीं ली है। किसी सड़क में गहरे गड्ढे हैं तो कोई सड़क पूरी ही गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इसको लेकर निगम अधिकारियों ने जल्द कार्य करने की बात तो कही, मगर अभी तक हालात खराब हैं।
विज्ञापन

सेक्टर से लेकर कॉलोनियों की कई सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। खास तौर पर इंटरलॉकिंग वाली सड़क की स्थिति ज्यादा खराब है। यह सड़क तो कई जगहों पर बीच में से ही अंदर धंस गई हैं। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम अंबाला शहर और अंबाला सदर एरिया की सभी सडकों की समय पर मरम्मत करवाई जाए। सड़कों के चल रहे निर्माण को समय पर पूरा करवाएं।
विज्ञापन




पार्षद हाउस बैठक में उठा चुके मांग



शहर में सड़कों की हालत को सुधारने के लिए पार्षद भी हाउस बैठक में आवाज उठा चुके हैं। हाउस बैठक में अधिकारी कार्य करने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बाद फिर काम ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। शहर में 20 वार्ड हैं। इन वार्डों में कई सड़कों की हालत काफी खराब है। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने सड़क में काफी गड्ढे हैं। इसी तरह घासमंडी की तरफ भी इंटरलॉकिंग सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। इस सड़क से भारी वाहन निकलने से सड़क जल्दी टूटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टरों में भी सड़कों की हालत दयनीय है। सेक्टर-10 शहीद उधम सिंह चौक से नई अनाज मंडी को आने वाली सड़क टूटी पड़ी है। कई कॉलोनियों में सड़कें वर्षों से नहीं बनी। यही नहीं जो गांव निगम में बीते वर्षों पहले शामिल किए गए थे, उन गांवों में तो विकास हुआ ही नहीं है। वहां के लोगों को अपनी गली-नालियां बनवाने के लिए ज्यादा परेशानी आ रही है। निगम अधिकारियों ने इन गांवों में विकास करने का दावा किया था, लेकिन निगम की कार्यकारिणी का काफी समय तो ऐसे ही बीत गया।



बाढ़ आने से सड़कों की हालत खस्ता



दरअसल, बीते वर्ष जुलाई में आई बाढ़ के बाद कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई। सेक्टरों में भी बाढ़ का पानी कई दिनों तक जमा होने से सड़कें टूट गई और कई सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए। जलभराव होने से जंडली पुल के पास सड़क टूट गई। इसी तरह सेक्टर-9 की सड़क टूट गई। यही नहीं कॉलोनियों में भी कई सड़कों को नुकसान हुआ। अब इन टूटी सड़कों पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में तो गड्ढे नहीं दिखते। कई सड़कें ऐसी हैं, जहां पर सड़क से बजरी निकली है और वहां दुपहिया वाहन से लोग गिर जाते हैं।


वर्जन

शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए चार टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। पूरे शहर में सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके साथ ही नई सड़कों के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed