फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Question on Indian Railway system: NMG wagon derailed twice, accident at Ambala Cantt railway station

भारतीय रेल व्यवस्था पर सवाल: छह घंटे में दो बार पटरी से उतरा एनएमजी वैगन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हादसा

Sun, 21 Jul 2024 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 10:29 AM IST
सार

हादसा रेलवे पटरी बदलने के दौरान हुआ था, जिसे रेलवे की भाषा में कैंची मोड़ कहा जाता है। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली-अंबाला लाइन को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया, हालांकि इस दौरान दिल्ली की तरफ से एक-दो ही ट्रेनों का संचालन होता है, जिन्हें बीच रास्ते रोक दिया गया।

विज्ञापन
Question on Indian Railway system: NMG wagon derailed twice, accident at Ambala Cantt railway station
एनएमजी वैगन - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला। छह घंटे में एनएमजी (न्यूली मॉडिफाइड गुड्स) ट्रेन के दो वैगन दो बार पटरी से उतर गए जोकि कार, बाइकों व ट्रैक्टर आदि की लोडिंग के लिए विशेष तौर पर रेलवे की ओर से बनाई गई है। पहला हादसा सुबह 5.10 पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर आठ और दूसरा सुबह 11 बजे रेलवे यार्ड में एनएमजी ट्रेन को अनलोडिंग के लिए रेलवे यार्ड में ले जाने के दौरान हुआ। गनीमत ये रही कि हादसा काली पलटन पुल के नीचे रेलवे यार्ड में अतिरिक्त लाइन पर हुआ। अगर मुख्य लाइन पर ट्रेन बेपटरी होती तो फिर यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होना तय था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ से एनएमजी ट्रेन सुबह लगभग पांच बजे अंबाला रेलवे यार्ड में दाखिल हुई थी। ट्रेन जब लाइन नंबर आठ पर पहुंची तो अचानक इंजन के पीछे लगे वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। जिन्हें एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा से पटरी पर चढ़ाया गया। हादसा सुबह 5.10 बजे हुआ था। रेलवे ट्रैक को 6.10 बजे दुरुस्त किया गया और 6.25 बजे रेलवे लाइन को ट्रेनों के संचालन के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन


ये हादसा रेलवे पटरी बदलने के दौरान हुआ था, जिसे रेलवे की भाषा में कैंची मोड़ कहा जाता है। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली-अंबाला लाइन को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया, हालांकि इस दौरान दिल्ली की तरफ से एक-दो ही ट्रेनों का संचालन होता है, जिन्हें बीच रास्ते रोक दिया गया। इसके बाद बेपटरी हुए डिब्बे की जांच की गई और करीब पांच घंटे बाद सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही एनएमजी ट्रेन को अंबाला रेलवे यार्ड में ले जाया जा रहा था तो यहां भी कैंची मोड़ पर इंजन के पीछा लगा वैगन बेपटरी हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकार व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वैगन को दोबारा से पटरी पर चढ़ाया। इस कार्यवाही में भी करीब एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सदस्य कमेटी ने शुरु की जांच
एनएमजी ट्रेन के दो बार पटरी से उतरने के कारणों की जांच अलग-अलग विभागों की संयुक्त कमेटी ने शुरू कर दी है जोकि अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों की तीन सदस्य कमेटी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को सौंपेगी ताकि नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वो की जा सके।


अधिकारी के अनुसार
एनएमजी वैगन वाली ट्रेन के दो बार पटरी से उतरने का मामला संज्ञान में आया था। पांच सदस्य कमेटी इसकी जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह वैगन में तकनीकी खामी का मामला बताया गया है क्योंकि एक ही वैगन दो बार पटरी से उतरा था और वो भी कैंची मोड़ पर। हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed