Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Nitin became the unopposed president of Jain Milan Mahavir and Adish was elected as the auditor.
{"_id":"6a023dd2f82dc82f860be59e","slug":"nitin-became-the-unopposed-president-of-jain-milan-mahavir-and-adish-was-elected-as-the-auditor-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163029-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नितिन बने जैन मिलन महावीर के निर्विरोध अध्यक्ष व आदिश चुने गए ऑडिटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नितिन बने जैन मिलन महावीर के निर्विरोध अध्यक्ष व आदिश चुने गए ऑडिटर
जैन मिलन महावीर की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष व ऑडिटर आदिश जैन के संग खड़े अन्य सदस्य: प्रवक्ता
- फोटो : Archive
Link Copied
अंबाला। जैन मिलन महावीर अंबाला कैंट के वर्ष 2026-2027 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जैन मॉडल स्कूल गुड बाजार में आयोजित चुनावी सभा में नितिन जैन को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आदिश जैन को सर्वसम्मति से संस्था का ऑडिटर नियुक्त किया गया। चुनावी सभा का संचालन चुनाव अधिकारी वीर विजय जैन द्वारा किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संस्था के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। नितिन जैन के नाम पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर अपनी सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में संस्था समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर विजय जैन, एसके जैन, ललित जैन, अनिल जैन, जेके जैन, मनोज जैन, नीरज जैन, आदिश जैन, वीर दिलीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।