{"_id":"65d3d449dd93703a1b07ebc4","slug":"nine-students-honored-in-summer-hero-challenge-ambala-news-c-36-1-amb1003-118608-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समर हीरो चैलेंज में नौ विद्यार्थियों का सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समर हीरो चैलेंज में नौ विद्यार्थियों का सम्मानित
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन में ई-अधिगम कार्यक्रम के समर हीरो चैलेंज में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हु
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन में सोमवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं बीआरसी के साथ बैठक की गई। बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और सीएमजीजीए आशीष सिंह की देखरेख में किया।
बैठक में जिला गणित विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी सुशील कुमार अरोड़ा ने हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही ई-अधिगम स्कीम के बारे में बताया और ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत समर हीरो चैलेंज में शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तर पर 100 विद्यार्थियों में अंबाला जिले के नौ विद्यार्थियों का चयन किया था।
इन सभी विद्यार्थियों, उनके प्रधानाचार्य को उनके खंड शिक्षा अधिकारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी एवं सीएमजीजीए अंबाला ने सम्मानित किया। इसके उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सभी प्रधानाचार्यों एवं विद्यार्थियों से बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी एवं बेहतर परिणामों की चर्चा की।
विज्ञापन
मॉडल टेस्ट पेपर्स को दोहराने पर जोर
बैठक में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी एवं बेहतर परिणाम बारे चर्चा की। साथ ही शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्धारित किए गए परिणामों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा निदेशालय एवं बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी विषयों के मॉडल टेस्ट पेपर्स की दोहराई, महत्वपूर्ण विषय, प्रश्नों की लिखित प्रैक्टिस पर विशेष जोर दिया गया। सभी बीईओ को इस सप्ताह में उन सभी विद्यालयों में विजिट करने व बेहतर परीक्षा परिणाम की तैयारी को लेकर अवलोकन करने बारे आह्वान किया गया। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम पिछले सत्र बेहतर नहीं रहे।
स्कूलों में 24 फरवरी को होगी पीटीएम
बैठक में सभी बीईओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 24 फरवरी को पीटीएम का आयोजन किया जाए ताकि सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बेहतर परिणाम लाने एवं अच्छी तैयारी के लिए प्रेरित एवं सूचित किया जाए। कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षाओं व परिणामों को लेकर भी चर्चा की गई। जिसके लिए पहले ही जिला एवं खंड स्तर पर तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम बना दी गई है। सभी बीईओ को कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड की तर्ज पर करवाने के लिए निर्देश भी दे दिए गए हैं। सभी को यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विद्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटी जरूर लगी हो एवं समय-समय पर विद्यालय समिति द्वारा इसको खोलकर चेक भी की जाए और शिकायतों का निपटान भी किया जाए एवं सभी विद्यालयों में उचित स्थान पर कॅरिअर काउंसिलिंग चार्ट्स भी लगाई जाए, जिससे सभी विद्यार्थियों एवं अभिभाविकों को सही जानकारी मिल सके।