फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Night Street Food and Bank Square showrooms will be auctioned soon.

Ambala News: नाइट स्ट्रीट फूड और बैंक स्क्वेयर के शोरूम की जल्द होगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Night Street Food and Bank Square showrooms will be auctioned soon.
अंबाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर। संवाद
- प्रस्ताव किया तैयार, नाइट स्ट्रीट फूड के शोरूम का किराया पांच से दस हजार रुपये तक होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



अंबाला। नगर परिषद ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का खाका तैयार कर लिया है। ये दोनों परियोजनाएं नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट और बैंक स्क्वेयर से जुड़ी हैं। इन दोनों परियोजनाओं के शोरूम और बूथों की नीलामी के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जिला नगर आयुक्त को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। प्रशासन की योजना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन दोनों सुविधाओं को जनता के लिए शुरू कर दिया जाए।
छावनी में अपनी तरह की पहली नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट बनकर तैयार है। इसके लिए नगर परिषद ने प्रस्तावित किराए की दरें तय कर दी हैं। यहां शोरूम का किराया पांच से दस हजार रुपये प्रति माह के बीच रखा गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को देर रात तक सुरक्षित और बेहतर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही स्थानीय युवाओं को कम बजट में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

एक ही परिसर में मिलेंगी सभी वित्तीय सेवाएं
बैंक स्क्वायर परियोजना का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस अत्याधुनिक परिसर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि शहर के सभी प्रमुख बैंक एक ही छत के नीचे संचालित हो सकें। यहां किराए की दरें शोरूम के आकार और स्थिति के अनुसार तय की गई हैं। प्रस्तावित दरों के मुताबिक, यहां 70 हजार रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक किराया देना होगा। इस व्यवस्था से ग्राहकों को अलग-अलग बैंकों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और पार्किंग व सुरक्षा की दृष्टि से भी यह परिसर बेहद सुगम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू करने का लक्ष्य
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, दोनों परियोजनाओं का ढांचागत काम पूरा हो चुका है। डीएमसी से प्रस्ताव पर मुहर लगते ही बोली (नीलामी) की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परिषद का लक्ष्य है कि नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में ही इन्हें क्रियान्वित कर दिया जाए। इससे न केवल परिषद के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि शहर की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं में भी इजाफा होगा।


नाइट स्ट्रीट फूड और बैंक स्क्वेयर के शोरूम के किराये का प्रस्ताव मान्यता के लिए नगर आयुक्त के पास भेजा गया है ताकि बोली से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा सके। यह दोनों परियोजनाएं अंबाला छावनी के लिए एक बड़ी सौगात हैं।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला

अंबाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर। संवाद

अंबाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed