फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Night shelter worker accused of illegal recovery

रैन बसेरे के कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Night shelter worker accused of illegal recovery
अंबाला छावनी के बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा - फोटो : Ambala
अंबाला। जब समझौता हो गया तो आपने पुलिस को शिकायत क्यों कर दी, बाऊजी आपने जो करना था वो कर दिया, अब मेरी बारी है...। धमकी भरा यह ऑडियो अंबाला छावनी बस अड्डे पर सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरे में अवैध वसूली प्रकरण के बाद वायरल हुआ है। यमुनानगर निवासी एक यात्री ने रैन बसेरे मेें तैनात आउटसोर्स कर्मी पर 200 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत नगर परिषद अंबाला और पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर महिलाओं और पुरुषों के लिए दो रैन बसेरे बनाए गए हैं। बेहतर सुविधाओं से लैस इन रैन बसेरों पर सरकार ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे, ताकि बेसहारा किसी यात्री को ठहरने और सोने का ठिकाना निशुल्क उपलब्ध मिल सके। इसके विपरीत रैन बसेरों में अवैध वसूली हो रही है। इन रैन बसेरों की देखरेख का जिम्मा नगर परिषद अंबाला छावनी के कंधों पर है। नगर परिषद ने यहां आउटसोर्स स्टाफ को तैनात किया हुआ है। इनके खिलाफ संबंधित पुलिस चौकी और अंबाला नगर परिषद में यमुनानगर वासी मनोज नाम के एक यात्री ने लिखित शिकायत दी है। उसने बताया कि उससे 200 रुपये की अवैध वसूली की गई है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी आरोप है कि वह अकेला नहीं है, अन्य लोगों से भी अवैध वसूली की गई है। इस यात्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह को दी थी। ओंकार सिंह ने रैन बसेरे में जाकर पूछताछ की थी। उनका कहना है कि आरोपी ने उन्हें 200 रुपये वापस भी दिए, लेकिन यह मामला 200 रुपये या किसी एक व्यक्ति का नहीं है। यहां मजबूर लोगों के साथ अवैध वसूली हो रही है। इसलिए उन्होंने इस मामले में पुलिस और संबंधित परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रविंद्र सिंह को लिखित में शिकायत और ऑडियो व वीडियो भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विशेष राजनीतिक दल पर लगाया आरोप
ओंकार सिंह का आरोप है कि छावनी बस स्टैंड पर करोड़ों रुपये की लागत से आमजन की सुविधा के लिए बने निशुल्क रैन बसेरे में तैनात किए गए कर्मचारी अवैध वसूली कर बेसहारा लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह गृह मंत्री के गृह क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्स पर लगे जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, वे एक विशेष राजनीतिक दल के कार्यकर्ता व कार्यकर्ताओं के रिश्तेदार हैं।

ईओ ने सचिव को सौपी जांच
नगर परिषद छावनी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रविंद्र सिंह ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में अवैध वसूली संबंधित लिखित शिकायत उन्हें मिली है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच परिषद के सचिव राजेश कुमार को सौंपी है। अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उन्हें ऑडियो और वीडियो नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed