फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nigerian arrested for third accused in drug trafficking case

मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीसरा आरोपी नाइजीरियन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for third accused in drug trafficking case
सीआईए-2 ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीसरे आरोपी मार्टिन मूल निवासी नाइजीरियन को विकासपुरी दिल्ली से काबू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में दो आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर 2021 को सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। सूचना के बाद सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए थाना पड़ाव के क्षेत्र जीटी रोड अंबाला छावनी के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते समय कार में सवार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनसे 55.72 ग्राम हेरोइन व 4.53 ग्राम क्रैंक बाल (हेरोइन) बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपा निवासी इंद्रा कालोनी बाल्मीकि बस्ती अंबाला छावनी व तरसेम उर्फ बादल निवासी तोपखाना बाजार अंबाला छावनी के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि वह यह हेरोइन आरोपी मार्टिन नाइजीरियन से खरीद कर लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed