फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NIA raids five places, documents seized

Ambala News: पांच ठिकानों पर एनआईए के छापे, दस्तावेज जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
NIA raids five places, documents seized
अंबाला। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर दो बजे तक छापेमारी की। छापों से ऐसा हड़कंप मचा कि एक-एक घर की तलाशी लेने में टीम को तीन से चार घंटे लगे। इस दौरान छावनी में दो स्थानों, नारायणगढ़ में दो स्थानों तो शहजादपुर में एक स्थान पर रेड की।
विज्ञापन

यह रेड एनआईए ने गैंगेस्टर, लॉरेंस बिश्नोई, भूप्पी राणा, चीनू पहलवान, दीपक तीतर के नेक्सस को तोड़ने के लिए की थी। इसमें हथियारों के सप्लायर, फाइनेंसर्स, लॉजिस्टिक प्रोवाइडर्स और हवाला ऑपरेटरों को निशाना बनाया। खास बात है कि इन सभी गैंगस्टरों के तालुकात मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अर्श डल्ला से बताए जाते हैं। इसी नेक्सस को तोड़ने के लिए अंबाला में भी पांच ठिकानों पर कुल आठ घंटे तक छापेमारी की। बताया जाता है कि अर्श डल्ला के पाकिस्तान जैसे देशों के आतंकी संगठनों से भी संबंध हैं और वह टेरर फंडिंग भी कर रहे हैं। एनआईए को इस छापेमारी में कुछ सिमकार्ड, मोबाइल, कैश और डीवीआर जैसी चीजें मिली हैं। अब इनकी जांच होगी।
विज्ञापन

रेड एक : अंबाला छावनी
अंबाला छावनी में हाउसिंग बोर्ड कॉलाेनी में वाईके गुप्ता के आवास पर एनआईए की टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे दस्तक दी। इस टीम में छह से सात सदस्य शामिल थे। उन्होंने घर में पहुंचकर सबसे पहले तो गेट बंद करा दिया। इसके साथ ही घर के बाहर पुलिस का पहरा कड़ा रहा। यहां पर एनआईए की टीम अपने साथ दस्तावेजों की फाइल भी लेकर आई थी। यहां पर इस घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। यहां तक कि घर पर लगी कामवाली काे भी घर में दाखिल नहीं होने दिया। इसके बाद सुबह 10 बजे टीम यहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड दो : बोह, छावनी
यहां साढ़े 10 बजे एनआईए की टीम पहुंचती है। जिस घर में जाती है वह भाजपा के वार्ड पांच के प्रमुख डिंपल राणा का बताया जाता है। यहां पर एनआईए टीम ने करीब दो घंटे तक घर में छानबीन की, इसके साथ ही परिजनों से भी बात की। इसके बाद घर के सामने बने बाड़े में भी टीम ने खानातलाशी की। मगर उन्हें क्या मिला इसको लेकर अधिक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद एनआईए टीम यहां से चली गई।
रेड तीन : कुराली, नारायणगढ़
गांव कुराली में सुबह पांच बजे एनआईए की दूसरी टीम दीपक राणा के घर आ धमकी। यहां पर दीपक राणा ने गेट खोला और टीम के सदस्यों को चाय भी पिलाई। मगर सूत्रों की मानें तो कुछ देर बाद ही दीपक राणा एनआईए टीम को चकमा देकर गायब हो गया। बताया जाता है कि यहां पर टीम को आठ मोबाइल मिले। अब इनकी जांच की जाएगी।
रेड चार : बड़ा गांव, नारायणगढ़
एनआईए की दूसरी टीम दोपहर 10 बजे बड़े गांव में कुलदीप राणा के घर पर पहुंची। यहां पर काफी देर तक जांच की गई। इसके बाद टीम यहां पर चली गई। बताया जाता है कि कुलदीप राणा, उसका भाई और अन्य दो व्यक्तियों ने वर्ष 2018 जुलाई को सरपंच पति की हत्या कर दी थी। इसकी वह सजा काट रहे हैं। इनका संबंध भूप्पी राणा से बताए जाता है। इसके लिए एनआईए टीम यहां पर आई थी।
रेड पांच : चत्तान, शहजादपुर
शहजादपुर में गांव चत्तान में सुबह एनआईए की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर दस्तक दी। तीन घंटे तक घर के विभिन्न हिस्सों में टीम तलाशी लेती दिखाई दी। हालांकि यहां आने जाने वालों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद टीम कुछ दस्तावेज लेकर अपने साथ वापस लौट गई।

स्थानीय पुलिस रही साथ
इस मामले में स्थानीय पुलिस को पहले ही एनआईए ने सूचित कर दिया था। यही कारण था कि पुलिस हर कार्रवाई में एनआईए टीम के साथ एक बैकअप के रूप में खड़ी दिखाई दी।
टाइम लाइन
अंबाला छावनी : सुबह 5.30 बजे
बोह बब्याल : सुबह 10.30 बजे
गांव कुराली, नारायणगढ़ : सुबह 5 बजे
बड़ा गांव, नारायणगढ़ : 11 बजे
गांव चत्तान, शहजादपुर : 11 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed