{"_id":"646696a60ee6025c6f007baa","slug":"nia-and-police-conducted-day-long-investigation-prepared-report-ambala-news-c-36-1-amb1002-3463-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एनआईए और पुलिस ने दिनभर की जांच पड़ताल, तैयार की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एनआईए और पुलिस ने दिनभर की जांच पड़ताल, तैयार की रिपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला। शहजादपुर में गांव सौंतली मोड़ के नजदीक चार हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में सुबह से ही पुलिस और राष्ट्रीय एजेंसियां एक्टिव दिखाई दीं। वीरवार को सुबह ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीमें हैंड ग्रेनेड मिलने के स्थान पर पहुंच गईं थी। यहां उन्हें स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना कराया। इसके बाद टीम ने एक-एक ग्रेनेड को देखकर इसकी एक डिटेल रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें अधिकारियों को किसी आतंकी साजिश की बू आ रही है। दूसरी ओर बमों को डिफ्यूज करने के लिए देर शाम से शुरू हुई कसरत रात तक जारी रही।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज लिए
मामले में पुलिस ने भी केस दर्ज होने के बाद सुबह से ही जांच शुरू कर दी थी। इसके तहत आसपास के क्षेत्र से चार से पांच किलोमीटर के अंतर्गत जितने भी सड़क मार्ग पर सीसीटीवी लगे थे, वहां पर सभी सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने ले ली है। इन फुटेज को अब एक-एक कर पुलिस जोड़ने और कड़ियां मिलाने की कोशिश करेगी। वहीं मामले की सूचना देने वाले सरपंच से भी बात की गई है।
बमों को किया गया डिफ्यूज : विक्रांत
एनआईए और आईबी की टीम ने जांच पड़ताल कर ली है। वहीं सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया गया है। अब हमारी तरफ से जांच की जा रही है। बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है।-- विक्रांत, थाना प्रभारी, शहजादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज लिए
मामले में पुलिस ने भी केस दर्ज होने के बाद सुबह से ही जांच शुरू कर दी थी। इसके तहत आसपास के क्षेत्र से चार से पांच किलोमीटर के अंतर्गत जितने भी सड़क मार्ग पर सीसीटीवी लगे थे, वहां पर सभी सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने ले ली है। इन फुटेज को अब एक-एक कर पुलिस जोड़ने और कड़ियां मिलाने की कोशिश करेगी। वहीं मामले की सूचना देने वाले सरपंच से भी बात की गई है।
विज्ञापन
बमों को किया गया डिफ्यूज : विक्रांत
एनआईए और आईबी की टीम ने जांच पड़ताल कर ली है। वहीं सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया गया है। अब हमारी तरफ से जांच की जा रही है। बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है।
विज्ञापन