फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nhm, workers, agitation, against govt

एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 02 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Wed, 02 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
nhm, workers, agitation, against govt
frf rfrf - फोटो : amar ujala
सिटी में मंगलवार को आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद कर्मचारियों ने सिटी के मिक्सी चौक पर पुतले को आग के हवाले किया। यह कर्मचारी अपने को नियमित करने व समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस प्रदर्शन में अन्य कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे इन कर्मचारियों ने सिटी के सेक्टर सात से पुतले की शव यात्रा शुरू की, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मिक्सी चौक पर पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। मिक्सी चौक पर इस पुतले को कर्मचारियों ने आग के हवाले किया। इसी आंदोलन के तहत मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामगोपाल ने अध्यक्षता की जबकि मंच का संचालन महासचिव कमलजीत सिंह बखतुआ ने किया। 
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों से कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को उनका हक नहीं दे रही है। सरकार इन कर्मचारियों की मांग पूरी करने की बजाय उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का हक न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारी नेता रामगोपाल, रंजीत सिंह, प्रीतम, टेकचंद, महावीर सिंह पाई, नायब सिंह, अंजू वर्मा, मंजीत, पाल कौर, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed