फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHAI will increase toll tax on three tolls of Haryana-Punjab from September 1

Toll Tax: हरियाणा-पंजाब के तीन टोलों पर कॉमर्शियल और मासिक पास वालों की जेब होगी ढीली, जानिए नए रेट

Sat, 26 Aug 2023 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 12:05 AM IST
सार

टोल पर छोटी गाड़ियों पर 10 रुपये, कॉमर्शियल वाहनों पर 80 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों का मासिक पास 400 रुपये तक महंगा होगा।

विज्ञापन
NHAI will increase toll tax on three tolls of Haryana-Punjab from September 1
टोल प्लाजा - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा-पंजाब के तीन टोलों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक सितंबर से टोल बढ़ाने जा रही है। यह टोल 10 रुपये से लेकर 80 रुपये तक बढ़ाया गया है। मासिक यात्रा के लिए बनाए जाने वाले पास पर अंबाला में 245 रुपये छोटे वाहनों पर बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं घरौंडा टोल पर 405 रुपये बढ़ेंगे। कॉमर्शियल वाहनों के लिए भी अब टोल बढ़ जाएगा, जिससे माल भाड़ा महंगा हो सकता है। अंबाला के घग्गर टोल प्लॉजा पर मासिक पास वालों को 850 रुपये अतिरिक्त देने होंगे तो घरौंडा में यह राशि 1420 रुपये होगी। इसको लेकर एनएचएआई ने घरौंडा, घग्गर, लाडोवाल टोल प्लाजा की नई दरें स्वीकृत कर दी हैं। गौरतलब है कि इस रूट पर डेढ़ लाख वाहन रोजाना गुजरते हैं। वैसे आम टोलों के रेट अप्रैल माह में रिवाइज किए जाते हैं, मगर घग्गर, घरौंडा और लाडोवाल टोल के रेट एक सितंबर से लागू होते हैं।
विज्ञापन


घग्गर टोल प्लाजा
यहां पहले ट्रक-बस के लिए एक तरफ की यात्रा का 300 रुपये टोल लगता था जो अब 330 रुपये होगा। डेली पास पर अभी तक 450 देना होता था अब 495 रुपये देना होगा। मासिक पास में 9040 रुपये लगते थे और अब 9890 रुपये लगेंगे। इसी प्रकार बड़े ट्राले के लिए 485 से 530, डेली पास पर 725 से 795 रुपये व मासिक पास पर 14525 से बढ़कर 15895 रुपये का भुगतान करना हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे और हल्के वाहन
घग्गर टोल प्लॉजा पर एक तरफ की यात्रा के लिए 85 रुपये से 95 रुपये, डेली पास 130 से 140 रुपये, मासिक पास के 2580 रुपये से 2825 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी प्रकार हल्के वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 150 से 165 रुपये, डेली पास के लिए 225 से 245 रुपये, मासिक पास वालों को 4520 से 4945 रुपये का भुगतान करना होगा।

घरौंडा टोल प्लॉजा : कॉर्शियल वाहनों की दरें
यहां पहले ट्रक-बस के लिए एक तरफ की यात्रा का 500 रुपये टोल लगता था जो अब 550 रुपये होगा। इसी प्रकार रोजाना यात्रा करने के लिए पास पर अभी तक 755 देना होता था अब 825 रुपये देना होगा। मासिक पास में 15065 रुपये लगते थे और अब 16485 रुपये लगेंगे। इसी प्रकार बड़े ट्राले के लिए 805 से 885, डेली पास पर 1210 से 1325 रुपये व मासिक पास पर 24210 से बढ़कर 26490 रुपये का भुगतान करना हाेगा।

छोटे और हल्के वाहन
घरौंडा टोल प्लॉजा से कार, वैन जीप के लिए पहले एक तरफ यात्रा का 145 रुपये टोल लगता था जो बढ़कर 155 रुपये हो गया। डेली पास वालों को 215 से 235 रुपये तो मासिक पास के लिए 4305 के स्थान पर 4710 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी प्रकार हल्के वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 250 से 275 रुपये, डेली पास के लिए 375 से 410 रुपये, मासिक पास वालों को 7530 से 8240 रुपये का भुगताना करना होगा।

लाडोवाल टोल प्लाजा
ट्रक बस के लिए एक तरफ की यात्रा का 525 रुपये टोल लगता था जो अब 575 रुपये होगा। डेली पास पर अभी तक 790 देना होता था अब 860 रुपये देना होगा। मासिक पास में 15765 रुपये लगते थे और अब 17245 रुपये लगेंगे। इसी प्रकार बड़े ट्राले के लिए 845 से 925, डेली पास पर 1265 से 1385 रुपये व मासिक पास पर 25335 से बढ़कर 27720 रुपये का भुगतान करना हाेगा।


छोटे व हल्के वाहन
पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक तरफ की यात्रा के लिए 150 रुपये से 165 रुपये, डेली पास 225 से 245 रुपये, मासिक पास के 4505 रुपये से 4930 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी प्रकार हल्के वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 265 से 285 रुपये, डेली पास के लिए 395 से 430 रुपये, मासिक पास वालों को 7880 से 8625 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed