फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New year will start with crores of gifts

करोड़ों की सौगातों के साथ होगी नव वर्ष की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
New year will start with crores of gifts
अंबाला छावनी के वार हिरोज स्टेडियम स्थित निर्माणाधीन फुटबाल मैदान। - फोटो : Ambala
नए वर्ष पर छावनी की जनता को करीब 1120 करोड़ रुपये की लगात से विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। जहां एक छत के नीचे लोगों के सभी काम पूरे होंगे। वहीं शहीदी स्मारक को देखकर देशप्रेम की भावना जागृत होगी। अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के तैयार होने से स्थानीय खिलाड़ी देश-विदेश में अंबाला का नाम रोशन करेंगे। छावनी सिविल अस्पताल की सुविधा और अंबाला-साहा नेशनल हाईवे की सौगात जनता को मिलेगी। नई सुविधाओं के तहत छावनी की जनता को एलईडी स्ट्रीट लाइटों, नई व मजबूत सड़कों का जाल, सुभाष पार्क आदि की सौगात मिल चुकी है। वहीं कुछ अन्य कार्य भी तेजी से पूरे होने वाले हैं।
विज्ञापन

300 करोड़ में बन रहा शहीदी स्मारक
300 करोड़ रुपये की लागत से जीटी रोड पर शहीदी स्मारक का निर्माण हो रहा है। आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित स्मारक 22 एकड़ जमीन पर बन रहा है, जोकि नववर्ष पर बनकर तैयार हो जाएगा। स्मारक तीन चरणों में होगा। इसमें पहले चरण में 1857 की क्रांति की चिंगारी का अंबाला से फूटना, दूसरे चरण में हरियाणा में यह क्रांति व प्रभाव के अलावा देश में क्रांति का फैलना व इसका प्रभाव प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

30 करोड़ से अंडरग्राउंड हो रहे नाले
कैंट सदर क्षेत्र के 144 नालों को कवर करने के लिए स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज योजना पर काम चल रहा है। इसमें करीब पांच किलोमीटर तक नालों को कवर किया जा चुका है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 करोड़ की पेयजल आपूर्ति
बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए 90 करोड़ रुपये की लागत से अद्दोमाजरा से कैंट तक करीब 23 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसमें नौ किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। अन्य का कार्य भी नव वर्ष पर पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर कैंट में पेयजल आपूर्ति पहले से भी और बेहतर होगी।
117 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम
117 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फीफा अप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। फुटबॉल स्टेडियम के अलावा यहां एथलेटिक्स ट्रैक भी तैयार हो रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों का आयोजन हो सकेगा और रात में मैच कराने के लिए फल्ड लाइट व अन्य प्रावधान होंगे।
30 करोड़ का स्वीमिंग पूल तैयार
30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम में ही ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जोकि जल्द पूरा होने वाला है। स्वीमिंग पूल के साथ वार्मअप पूल भी होगा, जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। सर्दी में भी पूल का पानी गर्म रहेगा।
55.85 करोड़ में बनेगा होम्योपैथिक कॉलेज
55.85 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुरा में होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल का निर्माण शुरू हो चुका है। यहां विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे व मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
42 करोड़ में लघु सचिवालय
42 करोड़ रुपये की लागत से कैंट में लघु सचिवालय का निर्माण पूरा होने वाला है। कैंट में अलग-अलग स्थानों पर सरकारी दफ्तर अब एक ही छत के नीचे होंगे।
100 करोड़ का बैंक स्क्वेयर
सदर क्षेत्र में बाजारों में स्थित सभी बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए बैंक स्क्वेयर निर्माण परियोजना भी शुरू हो चुकी है। 100 करोड़ रुपये की लागत से 2.93 एकड़ में बन रही ग्रीन बिल्डिंग इको फ्रेंडली होगी। यहां 35 से ज्यादा बैंक एक छत के नीचे होंगे, साथ ही शापिंग कांपलेक्स भी बनेगा।
10 करोड़ में सड़क का सुंदरीकरण
डीसी रोड और निकलसन रोड को आधुनिक रूप देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से यहां काम होगा, ताकि बाजार में लोगों को परेशानी न हो।
डेयरियां होंगी बाहर
छावनी को गंदगी से मुक्त करने के लिए तीन सौ से ज्यादा डेयरियों को शहरी क्षेत्र से बाहर किया जा रहा है। ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ जमीन चयनित कर ली गई है। जल्द ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा। यहां आधुनिक डेयरी कांपलेक्स बनाया जाएगा।
67 करोड़ का डॉक्टर कांपलेक्स
लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से जगाधरी रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक डॉक्टर रेजिडेंस कांपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। डॉक्टरों को यहां फ्लेट्स दिए जाएंगे, ताकि उन्हें अस्पताल आने-जाने में दिक्कत न हो।
19 करोड़ में मल्टी लेवल पार्किंग
19 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे रोड पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है। पार्किंग में तीन सौ से ज्यादा वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
220 करोड़ का नेशनल हाईवे
छावनी निवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए 220 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फोरलेन जगाधरी रोड बनाया जा रहा है, जोकि जल्द पूरी होने वाला है। 15 किलोमीटर रोड बनने से कैंट के लाखों निवासियों को इसका फायदा मिलेगा।

40 करोड़ से तैयार होगा एयर टर्मिनल
डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल को एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगती जमीन पर बनाया जाएगा। सिविल एविएशन मंत्रालय की ओर से 40 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल से फ्लाइट ऑपरेशन जल्द शुरू हो, इसके लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अंबाला से श्रीनगर और लखनऊ फ्लाइट के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

अंबाला छावनी के नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक।

अंबाला छावनी के नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी में निर्माणाधीन लघु सचिवालय।

अंबाला छावनी में निर्माणाधीन लघु सचिवालय।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल परिसर में  कैंसर अस्पताल।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल परिसर में कैंसर अस्पताल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed