{"_id":"687036ede11e30b1e204c077","slug":"new-toilets-will-be-built-in-the-hospital-pregnant-women-will-get-relief-ambala-news-c-36-1-ame1006-145810-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अस्पताल में बनेंगे नए शौचालय, गर्भवतियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अस्पताल में बनेंगे नए शौचालय, गर्भवतियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की स्वच्छता को देखते हुए नए शौचालय बनाए जाएंगे। जिससे एक ही शौचालय में अधिक मरीजों का आना जाना नहीं होगा। इससे शौचालय में स्वच्छता भी बनी रहेगी।
वहीं शौचालयों को साफ रखने के लिए भी अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। सबसे बड़ी राहत तो महिला मरीजाें को होगी। क्योंकि अभी तक शौचालयों की कमी होने से उन्हें सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती थी। दो माह पहले ही डीजी हेल्थ ने निरीक्षण के दौरान शौचालय बनाने को कहा था। जिसके लिए 92 लाख रुपये का बजट भी विभाग को भेज दिया गया है। जल्द ही इस कार्य के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -
ओपीडी में दो ही शौचालय
अस्पताल की ओपीडी में दो ही शौचालय बने हुए हैं। जबकि यहां पर आने वाले मरीजों की संख्या करीब दो हजार है। ऐसे में शौचालय भी अधिक इस्तेमाल होते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। इतना इस्तेमाल होने के कारण शौचालय में बदबू से बुरा हाल रहता है। वहीं गर्भवतियों को भी इन शौचालयों में ही आना पड़ता है। इसके साथ ही वार्डों में बने शौचालयों में भी इतनी जगह नहीं रहती । वे भी आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल होते हैं।
विज्ञापन
-- -
शौचालयों के लिए जगह भी चुनौती
नागरिक अस्पताल में शौचालय बनाने के लिए बिल्डिंग में कोई जगह नहीं है। ऐसे में नए शौचालय कहां बनाए जाएंगे यह भी किसी चुनौती से कम नहीं है। रक्त बैंक के साथ लगती खाली जमीन पर भी पार्किंग होती है। वहीं पार्क की तरफ अधिक दूरी हो जाएगी। फिलहाल जगह का चुनाव नहीं हुआ है।
--
निदेशालय की ओर से जिला अंबाला के नागरिक अस्पताल में नए शौचालय बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। मरीजों की आवाजाही कम होने से शौचालयों अधिक स्वच्छ रहेंगे। इसके साथ ही मरीजों को भी अधिक परेशानी नहीं होगी।
-- डॉ कुलदीप सिंह, डीजीएचएस, हरियाणा।