फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New saplings of players will be ready in sports nurseries

खेल नर्सरियों में तैयार होगी खिलाड़ियों की नई पौध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
New saplings of players will be ready in sports nurseries
अंबाला। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 540 करोड़ रुपये का एलान कर खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। खेलों के लिए प्रसिद्ध हरियाणा में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो इसके लिए 1100 नई खेल नर्सरी खोलने का सरकार ने एलान किया है। इसमें सरकारी क्षेत्र में 500 और प्राइवेट स्तर पर 600 खेल नर्सरी खोली जाएंगी।
विज्ञापन

खेलों को लेकर सरकार ने 540 करोड़ रुपये का एलान किया है, जो काफी अच्छा है। खिलाड़ियों की डाइट को लेकर सरकार को अतिरिक्त से एलान करना चाहिए था। बहुत से खिलाड़ी डाइट पूरी नहीं कर पाते और खेलों से दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

- विक्की, खिलाड़ी।
हरियाणा में अधिक खिलाड़ी तैयार हो, इसके लिए सरकार ने 1100 खेल नर्सरियां खोलने का एलान किया है। यह काफी सराहनीय कदम है। इससे हरियाणा से और अधिक खिलाड़ी ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग, खिलाड़ी।
हरियाणा खेलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को और अधिक प्रयास करने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए हरियाणा का नाम रोशन करें।
- दीपक, खिलाड़ी।
सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार को बजट में और अधिक वृद्धि करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए और खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।

- अभिषेक, खिलाड़ी।
सरकार की ओर से खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब खेल नर्सरी खुलने से नए खिलाड़ी खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकेंगे। यह आने वाले समय में सरकार का काफी अच्छा निर्णय साबित होगा।
- रमन, कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed