{"_id":"683e14e53687124efc0a1617","slug":"new-lights-will-be-installed-in-the-city-at-a-cost-of-rs-1470-crore-ambala-news-c-36-1-amb1003-143735-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में 14.70 करोड़ से लगेंगी नई लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में 14.70 करोड़ से लगेंगी नई लाइटें
विज्ञापन
शहर में लगी स्ट्रीट लाइट। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। नगर निगम ने शहर में पुरानी स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए निविदा को रद्द कर दिया है। शहर में अब पुरानी लाइटों को ठीक नहीं किया जाएगा बल्कि इनकी जगह नई लाइटें लगाई जाएंगी।
नई लाइटें लगाने के लिए निगम ने सूर्या रोशनी कंपनी को 14 करोड़ 70 लाख का वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। कंपनी ने शहर में नई स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है। यह कंपनी नई लाइट लगाने के साथ ही पोल लगाएगी और पुरानी तार भी बदलेगी।
पहले लगाई थी पुरानी लाइट को ठीक करने की निविदा : दरअसल, शहर के सेक्टर-कॉलोनी में कई जगहों पर पुरानी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।
इन लाइटों को ठीक करने के लिए निगम अभी तक निविदा लगाता आया है लेकिन शहर में करीब 26 हजार 215 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगनी हैं। इनको लगाने के लिए निगम ने वर्कऑर्डर दिया है। इसमें पुरानी लाइटों को बदलकर नई लगाई जाएंगी। ऐसे में निगम ने पुरानी लाइट को ठीक करने के लिए निविदा को रद्द कर दिया है। संवाद