फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New LHB coaches installed in Netaji Express, modern facilities will be available

Ambala News: नेताजी एक्सप्रेस में लगे नए एलएचबी कोच, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 17 Jul 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
New LHB coaches installed in Netaji Express, modern facilities will be available
अंबाला। कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस का संचालन नए लिंक हॉफमैन बुश ( एलएचबी) कोच के साथ शुरु हो गया। रेलवे ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से ये जानकारी साझा की है। ट्रेन में 22 नए कोच लगाए गए हैं जोकि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इससे पहले ट्रेन में आईसीएफ के 24 कोच लगे थे।
विज्ञापन

कोच की संख्या बेशक कम की गई है, बावजूद इसके ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ गई है। इसमें जनरल कोच के अलावा प्रथम श्रेणी, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के इकोनॉमी कोच भी लगाए गए हैं। इससे वेटिंग टिकट यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन का इतिहास 158 साल पुराना है। नेताजी एक्सप्रेस की शुरुआत वर्ष 1866 में भाप इंजन से हुई थी।यह ट्रेन पहले कोलकाता से दिल्ली के बीच और फिर 1891 में इस ट्रेन को विस्तार कालका तक किया गया। 17 जनवरी 1941 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो से इस ट्रेन में सवार हुए थे, जब वे ब्रिटिश राज से बचने के लिए पेशावर जा रहे थे। 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस ट्रेन का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया गया। नए कोच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी जीवनी को भी प्रदर्शित किया गया है ताकि ट्रेन से संबंधित जानकारी यात्रियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

ट्रेन की समय सारिणी : ट्रेन नंबर 12311 रोजाना हावड़ा रेलवे स्टेशन से रात 11.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.45 बजे अंबाला कैंट और तड़के तीन बजे कालका पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12312 कालका से रात 11.55 बजे रवाना होकर 2:10 बजे अंबाला कैंट और तीसरे दिन सुबह 8:05 बजे हावड़ा पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी, सासाराम, भभुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर,प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, सोनीपत, गनौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ व चंडीमंदिर स्टेशनों पर ठहरती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed