{"_id":"6694743cc928ffa88a02d797","slug":"new-booths-will-be-built-at-booths-with-more-than-1500-voters-in-the-district-ambala-news-c-36-1-ame1006-126166-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिले में 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर बनेंगे नए बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिले में 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर बनेंगे नए बूथ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में जहां पर 1500 से अधिक मतदाता है। अब वहां नये बूथ बनाए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है और बूथों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। इससे मतदाताओं को परेशानी नहीं होगी। विभाग अभी सभी बूथों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक करीब 16 नये बूथ बनाए जा सकते हैं। इसके बाद जिला अंबाला में बूथों की संख्या बढ़कर 927 से बढ़कर 943 हो जाएंगे।
मतदाता सूची में भी सुधार जारी
विधानसभा चुनावों से पहले विभाग मतदाता सूची में भी सुधार कर रहा है। इसके लिए सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं। इसके साथ ही बीएलओ भी अपने स्तर पर सूची में त्रुटियां दूर करने में जुटे हुए हैं। मतदाता कार्यालय में आक भी अपने मतदाता पहचान पत्र में सुधार या बदलाव के लिए आवेदन कर सकता है।
चुनावों के दौरान सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।इसके लिए विभाग सभी बूथों की जानकारी भी जुटाने में लगा हुआ है। पूरी जांच के बाद जहां पर 1500 से अधिक मतदाता होंगे वहां पर बूथाें की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
संदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार
-- -- -