फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neuter of stray dogs found without municipal corporation for two years

Ambala News: दो साल से नगर निगम नहीं कर पाया लावारिस कुत्तों की नसबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Neuter of stray dogs found without municipal corporation for two years
अंबाला कैंट में कुत्तों को पकड़ती टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लावारिस कुत्ते शहर में रोजाना लोगों को काट रहे हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 60 से 70 लोग एंटी रैबीज के टीके लगवाने के लिए पहुंचते हैं। दिसंबर 2023 के बाद नगर निगम इन लावारिस कुत्तों को पकड़ नहीं पाया।
अब निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर किया गया है, लेकिन इन कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर नहीं है, जिससे यह अभियान अभी भी बंद पड़ा है। वहीं, निगम की ओर से अब जड़ौत रोड पर एक एकड़ में 1 करोड़ से शेड बनाया जाएगा। इस शेड को बनाने के लिए निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

तीन वर्ष में निगम ने 13 हजार कुत्तों की नसबंदी : नगर निगम की ओर से जून 2020 से लेकर दिसंबर 2023 तक शहर में करीब 13,782 लावारिस कुत्तों की नसबंदी की गई, इसके बाद यह टेंडर खत्म हो गया था और दोबारा बीते दिसंबर में ही टेंडर हो सका है। निगम करीब तीन हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी नहीं कर पाया था। निगम के अनुसार शहर में करीब पांच हजार लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। इन दो वर्षों में कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शहर में कॉलोनी के साथ ही सेक्टरों में भी कुत्तों की भरमार है। जड़ौत रोड पर नसबंदी के लिए बनेगा शेड लगा टेंडर : निगम ने कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर तो कर दिया है, पर अभी निगम के पास ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इन कुत्तों को पकड़ने के बाद रखा जा सके और इनकी नसबंदी की जा सके। अब निगम कुत्तों की नसबंदी के लिए जड़ौत रोड पर 1 एकड़ में करीब 1 करोड़ की लागत से शेड बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शेड में ऑपरेशन थिएटर, रसोई, डॉक्टर कैबिन भी बनेगा। यहां करीब पांच एकड़ जगह है, जिसमें एक एकड़ में यह शेड बनाया जाएगा, इसके अलावा यहां खूंखार कुत्तों को रखने की जगह भी बनेगी, इन कुत्तों को नसबंदी के बाद वहीं रखा जाएगा और बाकी कुत्तों को नसबंदी के बाद जहां से उठाया जाएगा उसी जगह पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed