{"_id":"65b8348df15ac06ad506c166","slug":"nephews-id-hacked-in-australia-defrauded-of-rs-550-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-117582-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑस्ट्रेलिया में भांजे की आईडी हैक, ठगे 5.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑस्ट्रेलिया में भांजे की आईडी हैक, ठगे 5.50 लाख
विज्ञापन
अंबाला। ऑस्ट्रेलिया में बैठे भांजे की आईडी हैककर शातिर ठगों ने मामा से पांच लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पहले तो शातिर ठगों ने फेसबुक मैसेंजर पर हुसैनी रोड निवासी बलविंद्र सिंह को मैसेज कर झांसे में लिया।
10 लाख रुपये खाते में डाल का विश्वास दिलवाया। फिर एजेंट को पीआर करवाने के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसे देने के बाद जैसे ही पीड़ित ने शक होने पर भांजे को फोन किया तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नारायणगढ़ के हुसैनी रोड निवासी बलविंद्र ने बताया कि वह बेरखेड़ी बिजली बोर्ड में जेई के पद पर कार्यरत है। नौ जनवरी को उसके विदेश में रहने वाले भांजे साहिल गुर्जर के फेसबुक मैसेंजर की आईडी से मैसेज आया था। लिखा था कि उसका फोन रीसेट हो गया है और वह अपना व्हाट्सएप नंबर दे दें, जरूरी बात करनी है। नंबर भेजने के बाद भी आरोपी ठग फेसबुक मैसेंजर एप पर ही बात करता रहा।
विज्ञापन
झांसे में लेने के लिए उसने अकाउंट नंबर मांगते हुए बोला कि वह खाते में पैसे भेज रहा है। बाद में एक रशीद भेजी जिसमें यह दिख रहा था कि खाते में 10 लाख 163 रुपये डाले हैं। इतने में एक विदेशी नंबर से भी फोन आया। सामने वाले ने पूछा कि आपके खाते में करीब 10 लाख रुपये आए है और यह किसने और क्यूं भेजे। उसका जवाब देते हुए बताया कि भांजे ने भेजे हैं। फिर सामने वाले ने बोला कि यह पैसे 24 घंटे में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके कुछ ही देर बाद मैसेंजर पर भांजे के नाम से फिर मैसेज आया कि पैसे डाल दिए है।
उनमें से तीन लाख रुपये रुपये एजेंट को आस्ट्रेलिया की पीआर करवाने के लिए दे देना। इतने में एजेंट का नंबर भेजा और उसके द्वारा दिए गए खाते में तीन लाख रुपये डलवा दिए। इतने में भांजे की आईडी से फिर मैसेज आया कि दो लाख 50 हजार रुपये ओर भेजने पड़ेंगे। इस तरह कुल पांच लाख 50 हजार रुपये भेज दिए थे। बाद में जब उसने 90 हजार रुपये ओर मांगे तो उसे शक हुआ। जब उसने बहन से अपने भांजे साहिल का नंबर लेकर फोन किया तो उसे पता चला कि उसकी आईडी हैक हो गई है।