{"_id":"6787f85a6aea0d14920d785d","slug":"ncc-cadets-took-out-a-bicycle-rally-in-honor-of-the-heroes-ambala-news-c-36-1-amb1002-136045-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एनसीसी कैडेट्स ने वीरों के सम्मान में निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एनसीसी कैडेट्स ने वीरों के सम्मान में निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
अंबाला पहुंचने के बाद साइकिल रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स। सेना प्रवक्ता
अंबाला। एनसीसी साइकिल अभियान (भारत के वीर एक शौर्य गाथा) बुधवार को अंबाला कैंट पहुंचा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा हुसैनीवाला से नई दिल्ली तक 710 किलोमीटर का अभियान चलाया है। जिसके तहत देशभक्ति को बढ़ावा देने और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने के उद्देश्य रखा गया है।
एनसीसी ग्रुप अंबाला कैंट के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने रैली को हरी झंडी दिखाई और कैडेटों की पहल और देश के अतीत के प्रति सम्मान की प्रशंसा की। टीम ने मेजर धन सिंह थापा, परमवीर चक्र को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए अंबाला के 1857 के युद्ध स्मारक का दौरा किया।
भारत के वीर: एक शौर्य गाथा थीम पर आधारित साइकिल रैली का समापन नई दिल्ली में होगा। जो गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री की रैली के साथ मेल खाएगा । इसका उद्देश्य एनसीसी कैडेटों और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, साहसिकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। वीरवार को ब्रिगेडियर सैकत रॉय, स्टेशन कमांडर अंबाला अभियान को हरी झंडी दिखाएगे, इसके बाद यह दल नई दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगा।