फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nayab tehseldar on remand

रिश्वत के आरोपों में फंसे नायब तहसीलदार को एक दिन के रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
nayab tehseldar on remand
जमीन के इंतकाल के बदले एक लाख रुपये रिश्वत लेने और 5 लाख रुपये मांगने के आरोपों में फंसे नायब तहसीलदार बोधराज को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के उनके वकील ने दलील दी कि नायब तहसीलदार बोधराज पर राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने कोर्ट को बताया बोधराज दिल की बीमारी के मरीज हैं और उनका इलाज भी चल रहा है। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के दौरान बोधराज की हालत बिगड़ गई थी। आज सुबह भी अस्पताल प्रबंधन से आग्रह कर इन्हें यहां लाया गया है। उनके वकील ने कोर्ट के सामने ये दलील भी दी कि बोधराज के पास से किसी भी प्रकार की कोई भी रिकवरी नहीं हुई है। इसीलिए उन्हें जमानत दी जाए।
विज्ञापन

उधर, शिकायतकर्ता ओंकार नाथी के वकील सुमित शर्मा ने कोर्ट को बताया कि आरोपी बोधराज की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है। इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ पैसे लेकर अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री को लेकर भी विभागीय कार्रवाई तक हो चुकी है। जहां तक दिल के मरीज की बात है तो पुलिस पूरी सुरक्षा देगी। उन्हें दवा भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बीमार होने पर अस्पताल में भी भर्ती करवाया जा सकता। यदि इन्हें रिमांड पर नहीं भेजा गया तो आरोपी केस को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए दो दिन का रिमांड मंजूर किया जाए। तमाम दलीलों को सुनकर कोर्ट ने बोधराज को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed