फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Natasha recited the best poem

नताशा ने सुनाई सबसे अच्छी कविता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Natasha recited the best poem
कार्यक्रम के पश्चात् मौजूद विजेता छात्र एवं अन्य। - फोटो : Ambala
शनिवार को शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिहटा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय, धुराला के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं कविता, भाषण, संगीत, रंगोली, मेहंदी, फ्रॉग रेस और सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया। कविता में 11 वीं कक्षा की नताशा प्रथम, स्कूल बिहटा, 10वीं की छात्रा सोनिया द्वितीय, विद्यालय धुराला और 10वीं की छात्रा मनप्रीत सैनी स्कूल, बिहटा, तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं भाषण प्रतियोगिता में पलवी ने पहला स्थान पाया। संगीत में प्रियंका, सोनिया, रजनी प्रथम और अक्षी, मुस्कान द्वितीय रहीं। रंगोली में पलक, शालू, हरप्रीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान, साक्षी, प्रियंका प्रथम और फ्रॉग रेस में आशीष देव प्रथम, अरमान द्वितीय रहे। वहीं सौ मीटर की दौड़ में बलविंदर, प्रिंस स्कूल बिहटा प्रथम, अरमान, समीर खान, विद्यालय धुराला द्वितीय और गुरप्रीत, प्रियांशु, कमल ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय धुराला के अध्यापक मनोज कौशिक, राजपाल सिंह और अध्यापिका निशा शर्मा ने भूमिका निभाई। स्कूल के निदेशक डॉक्टर राम कुमार पुनिया ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed