{"_id":"682ce294c1a9f651fd074355","slug":"narwana-branch-will-be-repaired-after-50-years-ambala-news-c-36-1-amb1002-143010-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नरवाना ब्रांच की 50 साल बाद होगी मरम्मत, दक्षिण हरियाणा को मिलेगा स्वच्छ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नरवाना ब्रांच की 50 साल बाद होगी मरम्मत, दक्षिण हरियाणा को मिलेगा स्वच्छ पानी
विज्ञापन
नरवाना ब्रांच से बहता पानी। संवाद
अंबाला सिटी। नरवाना ब्रांच की सफाई और मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। यह कार्य 50 साल बाद होगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए मुख्यालय को 55 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा है।
इस पर जल्द स्वीकृति मिलेगी, इसके बाद ब्रांच पर काम शुरू होगा। इस ब्रांच के ठीक होने से दक्षिण हरियाणा दिल्ली को सबसे अधिक लाभ मिलेगी। यहां से पानी अधिक मात्रा में और अंतिम छोर तक आसानी से जा सकेगा। इसके साथ ही स्वच्छ पानी मिलने की संभावना भी रहेगी।
दरअसल, अंबाला के हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर स्थित नरवाना ब्रांच में भाखड़ा से पानी की सप्लाई होती है। अंबाला से करीब 11 किलोमीटर नरवाना ब्रांच कुरुक्षेत्र के बुडेढा हेड तक जाती है। इसके बाद यहां से इसे हिसार की तरफ सिरसा ब्रांच के माध्यम से और दिल्ली की तरफ भी भेजा जाता है। मौजूदा समय में नरवाना ब्रांच में पंजाब की तरफ से 1700 क्यूसेक पानी आ रहा है। अक्सर यहां 3500 क्यूसेक पानी सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
1975 में बनाई गई थी नरवाना ब्रांच
अंबाला में नरवाना ब्रांच का निर्माण वर्ष 1975 में कराया गया था। तत्कालीन सरकार के सामने एसवाईएल से पेयजल की सप्लाई एक प्रमुख मुद्दा थी मगर इस विवाद का हल हो ही नहीं रहा था। इसी कारण से हरियाणा को स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए नरवाना ब्रांच को बाया गया था। तब से यह लगातार बह रही है।
मरम्मत की जरूरत और गाद भी भरी
नरवाना ब्रांच में 50 वर्ष के दौरान लगातार पानी बहता रहा और हरियाणावासियों की पेयजल की जरूरत को पूरा करता रहा। मगर इतने वर्षों में नदी में बेशुमार गाद व अन्य गंदगी भर चुकी है। वहीं कई स्थानों से ब्रांच को मरम्मत की भी जरूरत है। यही कारण है कि अब सिंचाई विभाग इस ब्रांच को ठीक कराना चाहता है। इस ब्रांच को ठीक कराने के लिए इसके पानी को हरियाणा के हिस्से की एसवाईएल में संचालित किया जा सकता है। जब नरवाना ब्रांच पर मरम्मत व सफाई कार्य हो जाएगा तो फिर से इसमें पानी को भेज दिया जाएगा। एसवाईएल नरवाना ब्रांच के ठीक साथ बनी हुई है।
वर्जन
नरवाना ब्रांच की मरम्मत और सफाई के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भेजा है। जल्द यह स्वीकृत जाएगा। इसके बाद इसके पानी को डायवर्ट कर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
-संदीप कुमार, एक्सईएन, एसवाईएल अनुभाग, सिंचाई विभाग।