फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh's youth sucide

जायदाद के लिए पीटती है सौतेली मां और ताया-ताई, इसीलिए दे रहा हूं जान

Mon, 22 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh's youth sucide
नारायणगढ़। सौतेली मां और ताया-ताई पर जायदाद के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए 24 वर्षीय युवक प्रीतपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। जहर खाने से पहले प्रीतपाल ने वीडियो बनाकर अपने मामा के पास भेजी, जोकि गुजरात में सेना में है। पुलिस ने मृतक युवक की मामी की शिकायत पर पिता, सौतेली मां बिंदर कौर, ताया सुखदेव सिंह, ताई रेनू पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मामा के सोमवार को आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

नग्गल थाने के जनसुई हेड निवासी युवक की मामी प्रीतम कौर पत्नी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नं. 11 निवासी प्रीतपाल सिंह के पिता सुखविंद्र सिंह मूल रूप से गांव पंजोडी के रहने वाले हैं। पिता ने वार्ड न. 11 में एक कोठी बनाई थी, जिसमें प्रीतपाल सिंह रहता था। वह कार चलाने का कार्य करता था। उसके पास दो गाड़ियां थीं। पिता सुखविंद्र सिंह फ्रांस गया हुआ है और वहीं पर उसका बिजनेस है। उसका भाई अमेरिका में नौकरी करता है। प्रीतपाल की माता की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी, जो प्रीतपाल के साथ रहती थी। साथ में उसके दादा-दादी भी रहते थे। आरोप है कि सौतेली मां की नजर सुखविंद्र की जायदाद पर थी, जिसकी नारायणगढ़ में एक कोठी थी। कोठी दोनों लड़कों के नाम पर है। इसको लेकर सौतेली मां बिंदर कौर व ताया-ताई निवासी पंजोडी प्रीतपाल को प्रताड़ित करते थे। कई बार उससे मारपीट भी की थी। सौतली मां व ताया-ताई के से तंग आकर शनिवार को रात के समय उसने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

प्रीतपाल ने वीडियो में सौतेली मां व ताया-ताई को बताया मौत का जिम्मेदार
प्रीतपाल सिंह ने जहर खाने से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर आने मामा को भेजी। उसने वीडियो में कहा, मामा मैं जहर खा रहा हूं। मैं इन तीन लोगों से तंग हूं। एक सौतेली मां बिंदर कौर, दूसरा ताया सुखदेव सिंह और तीसरा ताई रेनू है, जिनके कारण मैं जहर खाने लगा हूं। ये लोग मुझे बहुत टॉर्चर करते हैं। मारपीट की जा रही है। मेरे शरीर पर डंडों के निशान हैं। मामा इन्हा नू छड्डी ना। मेरे ताया ने मेरी मां को भी मारा था। यह सौतली मां आकर हमारी जायदाद पर हक जमा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के परिवार ने शिकायत और वीडियो दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रीतपाल के शव को पोस्टमार्टम उसके मामा के सोमवार को आने पर होगा, जो एक सैनिक हैं। उनकी ड्यूटी गुजरात में है।

- अरविंद, थाना प्रभारी, नारायणगढ़
मृतक की मामी प्रीतम कौर की शिकायत पर पिता, सौतेली मां, ताया व ताई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। - जयगोपाल, जांच अधिकारी, नारायणगढ़ थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed