फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh: Rural voters are ahead of the city voters

नारायणगढ़ : शहर की तुलना में ग्रामीण मतदाता रहे आगे

Sun, 06 Oct 2024 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh: Rural voters are ahead of the city voters
नारायणगढ़। मतदान के दिन शनिवार को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर अधिक भीड़ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

कई बूथों पर सुबह के समय ही भीड़ देखने को मिली तो कहीं- कहीं सुबह 11 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी। शहजादपुर में बूथ नंबर 142 पर मशीन में खराबी के चलते मशीन बदली गई थी। इससे आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। मतदान करने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

गर्भवती और माताएं अपने एक माह के बच्चे को लेकर मतदान करती हुई नजर आई। वहीं वरिष्ठ नागरिक बीमारी के बाद भी हौंसला जुटाते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। नारायणगढ़ क्षेत्र में 219 बूथ बनाए गए हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में एक गांव में दो गांव के बूथ बनाए गए थे। वहीं शहजादपुर में तीन स्कूलों में 10 बूथ बनाए थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के बूथ पर 599 मतदाता हैं। इनमें से 497 लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती और बुजुर्ग बने मिसाल
नारायणगढ़ क्षेत्र में मतदान के लिए आठ माह गर्भवती अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंची। शहजादपुर क्षेत्र में मतदान के लिए आई परविंद्र कौर ने बताया कि उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद भी वह मतदान करने के लिए आई है। वहीं, 67 वर्षीय सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें हार्ट की समस्या है लेकिन इसके बाद भी मतदान के लिए बूथ तक अपने बेटे के साथ पहुंचे। इसके साथ ही ऑपरेशन के बाद भी रीमा अपने एक माह के बच्चे के साथ मतदान केंद्र में पहुंची और मतदान किया। जबकि उसे डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। वहीं अपनी उम्र को मात देते हुए 88 वर्षीय सेवानिवृत प्रधानाचार्य सरला देवी भी मतदान करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed