{"_id":"60c11c8d8ebc3e00b1557e53","slug":"narayangarh-bara-delhi-bus-service-restored-ambala-ambala-news-knl72658212","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण बंद नारायणगढ़-बराड़ा-दिल्ली बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के कारण बंद नारायणगढ़-बराड़ा-दिल्ली बस सेवा बहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। कोरोना महामारी के चलते लगभग डेढ़ माह से बंद पड़ी बराड़ा-सढोरा-दिल्ली बस सेवा को पुन: चला दिया गया है। इस सेवा के बंद होने के कारण हजारों यात्रियों एवं व्यापारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसको शुरू करवाने के लिए कस्बा के नागरिक मंच ने समय-समय पर परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार मौखिक एवं लिखित मांग की।
राज्य परिवहन विभाग के निरीक्षक गुलजारी लाल के अनुसार नारायणगढ़-बराड़ा-दिल्ली बस सेवा को महानियंत्रक परिवहन विभाग के आदेश अनुसार तुरंत प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। यह बस तड़के नारायणगढ़ से प्रस्थान कर सुबह 6.10 बजे बराड़ा पहुंचेगी।
स्थानीय अड्डा इंचार्ज गुरजंट सिंह ने बताया कि शाहाबाद, पिपली, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली जाने वाले कर्मचारी, व्यापारी तथा अन्य दैनिक यात्री अब समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकने में समर्थ एवं लाभान्वित होंगे। मोहनलाल छाबड़ा, विशाल सिंगला, मोंटी चावला, बलजिंदर सिंह जग्गी, रजत मलिक, अनमोल खेत्रपाल, चरणजीत सिंह कक्कड़ आदि नागरिक मंच के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सरकार के इस जनहित से जुड़े बस सेवा बहाली के कदम का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है।