फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nap sucking machine hanging in limbo

Ambala News: अधर में लटकी नप की सकिंग मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Nap sucking machine hanging in limbo
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
cऊपर का कचरा तो जेसीबी मशीनें निकाल रही हैं, लेकिन गहराई में फंसी गंदगी को निकालने का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में इस समस्या के समाधान को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की मदद लेने का फैसला नगर परिषद ने किया है। बाकायदा इस संबंध में विभागीय अधिकारी से मंत्रणा भी की गई है जिससे समय रहते नाले और नालियों की सफाई उचित तरीके से हो सके और अंबाला छावनी में जलभराव की समस्या न रहे। दरअसल अंबाला छावनी के अधिकांश खुले नाले और नालियों को भूमिगत कर दिया गया है।
इस कारण इनकी सफाई अब नगर परिषद के कर्मचारी नहीं कर पा रहे। ऐसे में गंदगी न निकलने की वजह से यह नाले और नालियां जाम हो गई हैं। इस कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने लगा है। ऐसी कई शिकायतें लगातार नगर परिषद के अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं कि भूमिगत नाले और नालियों को दोबारा तोड़कर खोला जाए या फिर गंदगी निकालने के लिए सकिंग मशीन का प्रबंध करवाया जाए।
विज्ञापन

मौजूद समय में नगर परिषद को छोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग के पास दो और कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के पास एक सकिंग मशीन है। इनकी मदद से ही वो अपने निर्धारित क्षेत्रों की बखूबी सफाई कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद में मशीन न होने के कारण नाले और नालियों से गंदगी निकालने में सफाई कर्मचारी लाचार नजर आ रहे हैं। कभी-कभार दिखावे के नाम पर गंदगी निकाली जाती है जोकि नाममात्र है। ऐसे में ओवरफ्लो नाले अंबाला छावनी के वासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत नाले व नालियों की सफाई को लेकर सकिंग मशीन खरीदने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन आचार संहिता के कारण निविदा नहीं लग पाई। इसलिए इस समस्या के अस्थाई समाधान को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की मदद लेने का फैसला किया गया है ताकि स्थानीय निवासियों की समस्या का समाधान हो जाए।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed