फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NAP saved 69 lakhs, now roads in Sadar area will be constructed at a cost of 6.29 crores

Ambala News: नप ने बचाए 69 लाख, अब 6.29 करोड़ की लागत से होगा सदर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
NAP saved 69 lakhs, now roads in Sadar area will be constructed at a cost of 6.29 crores
अंबाला। सदर क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए नगर परिषद ने जो टेंडर 6.98 करोड़ का जारी किया था, अब वो कार्य 6.29 करोड़ में पूरा किया जाएगा। टेंडर में हिस्सा लेने वाली दोनों एजेंसियों से मंत्रणा के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने 69 लाख रुपये कम करवा लिए हैं। अब वित्तीय मान्यता के लिए फाइल को मुख्यालय भेज दिया है। गृहमंत्री ने नगर परिषद को इस योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सदर क्षेत्र की सभी सड़कों का गहनता से निरीक्षण किया और इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की,जिसे विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए थे। मौजूदा समय में सदर क्षेत्र की सड़कों की हालत काफी खस्ता है। रोजाना कोई न कोई व्यक्ति व वाहन चालक इन सड़कों में गिरकर घायल हो रहा है।
विज्ञापन

एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तैयार किया डिजाइन
छावनी की खस्ताहाल सड़कों का स्वरूप बदलने का डिजाइन राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने तैयार किया है, ताकि सड़कों को आगामी 20 वर्षों तक रिपेयर की जरूरत न पड़े। इसमें सदर क्षेत्र की दो सड़कें हिल रोड व टिंबर मार्केट की सड़कें आरसीसी के मिश्रण से और अन्य चार सड़कें तारकोल व बजरी के मिश्रण से तैयार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की सड़कों के निर्माण को लेकर 6.98 करोड़ का टेंडर अब 6.29 करोड़ में फाइनल कर दिया है। दो एजेंसियों ने इसमें हिस्सा लिया था। जब वित्तीय मान्यता के लिए फाइल को मुख्यालय भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता मिल जाएगी और सड़कों के नवीनीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed