फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Name of Hari is the means of salvation in Kaliyuga: Siddhanti Maharaj

कलियुग में हरि नाम उद्धार का साधन : सिद्धांती महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Name of Hari is the means of salvation in Kaliyuga: Siddhanti Maharaj
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मौजूद मातृश​क्ति। संवाद
बराड़ा। श्री गोविंद गोशाला समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा के छठे दिन मुख्य यजमान मास्टर राजेंद्र प्रसाद सिंगला ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे कृष्ण कथा मनीषी और मर्मज्ञ भक्तिवेदांत सिद्धांती महाराज ने हरि कथा रूपी अमृत की वर्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक युग का अलग-अलग धर्म है। जैसे सतयुग का तपस्या, त्रेता का यज्ञ, द्वापर का विग्रह अर्चना एवं कलियुग का हरिनाम। उन्होंने बताया की हरी का नाम ही कलियुग में उद्धार करने का एक मात्र साधन है तथा इसके बिना और कहीं गति नहीं है।
विज्ञापन

अजामिल के प्रसंग का उपाख्यान सुनाते हुए महाराज ने बताया की अजामिल ने मरते समय अपने पुत्र का नाम नारायण पुकारा, उतने से ही नारायण के दूत उसे लेने के लिए आ गए और अजामिल का उद्धार हो गया। जब अन्निच्छा पूर्वक नाम लेने का इतना फल है तो विश्वास और श्रद्धा के साथ लिए गए नाम का कितना फल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भक्तों को कथाएं सुनाई। हनुमान तो जहां भी हरि कथा होती है वहीं पर आज भी उपस्थित रहते हैं। हरी व उनकी कथा अनंत है। भागवत की कथा का इतना विस्तार है कि इसको सात दिन में श्रवण नहीं कराया जा सकता।

इसलिए कहा गया है, नित्यम भागवत सेव्या। भागवत जी का अंतिम श्लोक एवं सार हरिनाम संकीर्तन को ही इंगित कर रहा है। भगवान के नाम को भगवान से भी बड़ा बताया गया है। 16 मार्च सुबह आठ बजे भक्तों को महाराज द्वारा हरिनाम व दीक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर राजेश सिंगला, प्रमोद जैन, अशोक बंसल, श्रवण गोयल, बृजमोहन, डॉ कुलदीप गुप्ता, राजेश्वर, सुखबीर सिंह सहित श्री कुंजबिहारी गौडीय मठ के सदस्य व भारी संख्या में धर्म प्रेमी लोग व मातृशक्ति उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed