फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nam Simran took place at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हुआ नाम सिमरण

Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nam Simran took place at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शनिवार को नाम सिमरण समागम का आयोजन किया गया। कथा-कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु चरणों में बैठकर नाम सिमरण किया, वहीं गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने शब्द-बाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर कथा वाचकों ने गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित प्रवचन किए और संगत को गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
विज्ञापन




रातगढ़ साहिब से निकली प्रभातफेरी

नारायणगढ़। गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब से शनिवार सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जोकि गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर नगर में पहुंची और फिर परिक्रमा करके वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इस मौके पर स्थानीय संगत ने वाहेगुरु नाम का जाप किया। संगत के घरों में पहुंची प्रभातफेरी का मिष्ठान प्रसाद बांटकर खुशी मनाई गई। संवाद
विज्ञापन




गोबिंद नगर वासियों ने किया जाप
अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शनिवार की सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसमें गोबिंद नगर के निवासियों ने घर-घर जाकर वाहेगुरु नाम का जाप किया। गुरु चरणों में अरदास उपरांत संगत ने प्रभातफेरी में हिस्सा लिया और क्षेत्र की परिक्रमा की। प्रभातफेरी के समापन पर संगत के बीच मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed