फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nagar prishad election cancle

प्रधान पद आरक्षण का फैसला टला, दिग्गजों में बेचैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
nagar prishad election cancle
nagar prishad election cancle
नगर परिषद चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे सदर एरिया वासियों का इंतजार अब और भी लंबा हो गया है। मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय निदेशक की अध्यक्षता में पंचकूला में होने वाली बैठक रद्द कर दी गई। अंबाला नगर परिषद सहित कुल सात निकायों के प्रधान पद आरक्षण हेतु यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशतता के आधार पर अनुसूचित और पिछड़ी जाति और महिला के लिए ड्रा ऑफ लाट के जरिए सीट आरक्षित करनी थी, लेकिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। बैठक स्थगित होने से अंबाला के दिग्गजों की बेचैनी अब बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होगा या फिर पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए यह तय होने के बाद ही चुनावी समर में उतरने वाले योद्धाओं के चेहरे स्पष्ट हो सकेंगे। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि चुनावी टीम का स्वरूप क्या होगा। अलबत्ता बैठक स्थगित होने से चुनाव लड़ने को आतुर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मनसूबों पर फिलहाल पानी फिर गया है।
विज्ञापन

18 जनवरी तो आरक्षित हुए थे वार्ड, अंतिम वोटर लिस्ट का अभी भी इंतजार
इससे पहले 18 जनवरी को निदेशालय में हुई बैठक के सदर परिषद के 31 में से 17 वार्ड आरक्षित किए गए थे। इनमें से 9 वार्ड सामान्य महिला वर्ग, दो वार्ड एससी महिला वर्ग चार एससी और दो बीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे। 14 वार्ड ओपन रखे गए हैं। 18 जनवरी के बाद कयास यह लगाए जा रहे थे कि अब जल्द ही अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन के लिए आपत्तियां मांगी जाएंगी, लेकिन अभी तक वोटर लिस्ट फाइनल करने के लिए कोई अधिसूचना ही नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई। बता दें कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के लिए भी एक महीने की प्रक्रिया होती है। ऐसे में नगर परिषद के चुनाव मई माह से पहले होने संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की सीट आरक्षित करने को लेकर होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अभी अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नियमानुसार अभी तक जो भी हिदायतें आ रही हैं उनके अनुसार कार्य किया जा रहा है। जो भी आदेश अब विभाग की ओर से आएंगे उनकी अनुपालना की जाएगी।
- अपूर्व चौधरी, ईओ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed