{"_id":"681128a04e9a91a3400a711a","slug":"nagar-parishads-campaign-stopped-encroachment-started-ambala-news-c-36-1-amb1001-141798-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद का अभियान बंद, अतिक्रमण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद का अभियान बंद, अतिक्रमण शुरू
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित राय मार्केट में दुकान से बाहर सामान रखकर किया अतिक्रमण। संवाद
अंबाला। नगर परिषद की टीम आगे दौड़, पीछे छोड़ वाली कहावत पर चल रही है। कभी संपत्ति कर की वसूली का काम शुरू हो जाता है तो कुछ दिनों बाद उसे अधूरा छोड़ दिया जाता है। इसी प्रकार अतिक्रमण पर शिकंजा कसने की कार्रवाई नगर परिषद ने शुरू की थी, अब वह दम तोड़ गई है।
हालात ये हैं कि सड़कों पर सामान रखकर दुकानदार कब्जा कर रहे हैं और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। यह नजारा अंबाला छावनी के प्रमुख बाजारों में देखा जा सकता है। इसमें राय मार्केट सहित बजाजा बाजार, हलवाई बाजार, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट, कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार और अनाजमंडी शामिल हैं।
विवाद के बाद रोका अभियान
छावनी के बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर परिषद की तरफ से जोर-शोर से कार्रवाई शुरू की गई। रोजाना सुबह से शाम तक बाजारों में अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे बोर्ड, बैनर, रेहड़ी, मेज और कुर्सी को जब्त किया। हालांकि इस दौरान बाजारों में काफी विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
पहला मुख्य विवाद गांधी मार्केट में हुआ, यहां दो स्थानीय दुकानदार ही आपस में भिड़ गए। इसके बाद जब नप की टीम ने राय मार्केट में कार्रवाई की तो दुकानदार इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद नप ने इस अभियान को रोक दिया।
डिवाइडर पर वाहन
छावनी के प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सदर क्षेत्र में लगभग 19.38 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया था। इनमें 700 वाहनों के खड़ा करने की सुविधा प्रदान की गई थी। इसमें 350 के करीब कारें और 350 के करीब दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। बावजूद इसके आज भी सभी बाजारों में डिवाइडरों के साथ वाहन खड़ा हो रहे हैं जोकि जाम का कारण बनते जा रहे हैं।
वर्जन
नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। कुछ कार्य की वजह से इसे रोका गया था। लेकिन जल्द ही इसे पूरी तरह से अमल में लाया जाएगा ताकि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।
राजेश कुमार, सचिव, नप सदर, अंबाला।