फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nagar nigam

10 साल बाद दोहराया नगर परिषद का इतिहास फिर बने 31 वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
nagar nigam - फोटो : Ambala
अंबाला। 10 साल के बाद एक बार फिर छावनी का इतिहास दोहरा दिया गया है। अब दोबारा से अंबाला छावनी 31 वार्ड में तब्दील कर दी गई है। बता दें कि वर्ष 2010 में छावनी और शहर परिषद को भंग कर व उसमें कुछ हिस्सा नारायणगढ़ हल्के का, अंबाला छावनी और शहर के कुछ गांव को शामिल करने के बाद नगर निगम अंबाला का गठन किया गया था। छावनी परिषद भंग करने से पहले यहां 31 वार्ड थे। एक बार फिर अंबाला नगर निगम को भंग किया गया और छावनी को 2019 में परिषद का दर्जा मिल गया। लेकिन अभी तक वार्डबंदी नहीं हो पाई थी। लिहाजा अभी दिसंबर माह तक 9 वार्ड ही थे।
विज्ञापन

इस तरह तब्दील हुए हैं छावनी के 31 वार्ड
वार्ड नंबर 31 में एक मात्र बीसी बाजार को शामिल किया गया है जबकि वार्ड नंबर 1, 5 और 7 में दो-दो गांव और उनका आउट शामिल किया गया है। यदि भौगोलिक दृष्टिकोण की बात करें तो कई वार्डों की भौगोलिक स्थिति आपस में मेल नहीं खाती जबकि कुछ वार्ड एक-दूसरे से सटे हुए हैं। जिन वार्डों की भौगोलिक स्थिति मेल नहीं खाती उनके पार्षदों को अधिक दूरी होने के कारण विकास कार्यों में दिक्कतें तो आएंगी ही साथ ही साथ उस वार्ड के आमजन को पार्षद से मिलने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जानिए अब आप किस वार्ड का बने हैं हिस्सा:-
वार्ड नंबर एक :-
बोह व कलरेहड़ी गांव और उनका बाहरी हिस्सा
वार्ड नंबर 2
डिफेंस कालोनी ब्लॉक डी, डी-1 और बी, टुंडला विलेज और उसका आउटर
वार्ड नंबर 3
डिफेंस कालोनी ब्लॉक-सी, डिफेंस इंक्लेव, आनंद नगर ब्लॉक बी, न्यू पारस नगर, डिफेंस कालोनी
वार्ड नंबर 4
रामगढ़ माजरा शरीफपुर गांव, विकास विहार, सूर्यानगर, आनंद नगर ब्लॉक ए, एयरफोर्स लैंड, बसंती मां कालोनी, दिनेश नगर, दलीपगढ़ विलेज, दलीपगढ़ कालोनी, कृष्णानगर, पारस नगर, सैनिक नगर व अर्जुन नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 5
बब्याल, मोहन नगर बब्याल गांव।
वार्ड नंबर 6
मोतीबाग, वशिष्ठ नगर, न्यू दयालबाग
वार्ड नंबर 7
दयालबाग, श्याम नगर
वार्ड नंबर 8
शिव प्रतापनगर, कबीर नगर, महेश नगर पूरा।
वार्ड नंबर 9
अशोक नगर, मतिदास नगर, अजीत नगर, न्यू लक्की नगर, अमन नगर पॉकेट
वार्ड नंबर 10
चंद्रपुरा गांव व आउट, सरसेहड़ी गांव व आउट, रामपुर गांव व उसका आउटर, इंदिरा कालोनी, कमल नगर, आजाद नगर, इंडस्ट्रीयल स्टेट, विकास पुरी, आदर्श नगर।
वार्ड नंबर 11
न्यू कालोनी सलालरेहड़ी, सोनिया कालोनी, समता विहार, दशमेश नगर, खुड्डा खुर्द, ओमनगर, सलरोहड़ी गांव आउटर
वार्ड 12
प्रभु प्रेमपुरम ब्लॉक ए, बी, पूजा विहार, खोजकीपुर, प्रोफेसर कालोनी व नग्गल गांव
वार्ड नंबर 13
विश्वकर्मा नगर, न्यूप्रीत नगर, न्यू टैगोर नगर, पाकेट-ए, बी, टैगोर गार्डन, इंद्रपुरी, न्यू जनकपुरी, रानीबाग, राजिंद्रा पार्क, निर्मल विहार, अग्रसेन नगर, न्यू जनकपुरी
वार्ड 14
ग्रीनपार्क, गोबिंदनगर, राजापार्क, प्रीतनगर, अमर नगर, दुर्गानगर। यह वार्ड पहले भी वार्ड नंबर 14 ही था।
वार्ड नंबर 15
रामनगर, रामकिशन कालोनी, तारानगर, शिवपुरी कालोनी, गुरुनानक नगर
वार्ड 16
पंजाबी बाग, हरीनगर, पालम विहार डी, गांधीनगर,
वार्ड 17
एकता विहार, कीर्ति नगर, गणेश विहार, बैंक कालोनी, सत्संग विहार, न्यू शिवपुरी कालोनी
वार्ड न ंबर 18
निशातबाग, प्रगति विहार, शालीमारबाग, सुंदरनगर, नन्हेड़ा गांव, पटेल नगर, डिसेंट कालोनी, शांतिनगर।
वार्ड 19
पटेल नगर, करधान गांव व आउटर, सिमरन विहार, कुंज विहार, अशोक विहार।
वार्ड 20
मिलाप नगर, आनंद विहार, राजेंद्रा नगर, विद्यानगर, कुलदीप नगर, शाहपुर विलेज ईस्ट, मोहन नगर, सेक्टर 33, 34, घसीटपुर गांव व हरीपुर गांव
वार्ड 21
मच्छौंडा गांव व आउटर, शाहपुर गांव व आउटर
वार्ड 22
साईं का बाग, शिवाला मंडी, सुंदरनगर, रेलवे प्रॉपर्टी, चंद्रपुरी
वार्ड 23
रामबाग, नन्हेंडा गांव, रंगियामंडी, शास्री कालोनी, बंधु नगर
वार्ड 24
हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ट्रिब्यून कालोनी, सुभाष कालोनी, देवीलाल नगर।
वार्ड नंबर 25
अनाजमंडी, गांधी मार्केट, पंजाबी मोहल्ला, पन्ना कोटेज व सुभाष नगर रोड, टिंबर मार्केट
वार्ड नंबर 26
बंगाली मोहल्ला, दीना की मंडी, सिकलीघर मोहल्ला, इंदिरा कालोनी, ग्वाल मंडी, डेहा कालोनी
वार्ड नंबर 27
जोगी मंडी, कच्चा बाजार, कुम्हार मंडी।
वार्ड नंबर 28
एमसी कालोनी, बाजीगर कालोनी, पल्लेदार मोहल्ला, मच्छी मोहल्ला।
वार्ड 29
लालकुर्ती, रेलवे कालोनी, शगुनचंद आहाता, पक्की सराय।
वार्ड नंबर 30
स्टाफ रोड, राय मार्केट, अंबाला क्लब रोड।
वार्ड नंबर 31
बीसी बाजार।

nagar nigam

nagar nigam- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed