{"_id":"674ffc650545d5a4c70457db","slug":"nagar-kirtan-will-be-taken-out-from-govind-nagar-on-6th-ambala-news-c-36-1-amb1001-133804-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोबिंद नगर से छह को निकलेगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोबिंद नगर से छह को निकलेगा नगर कीर्तन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब से मंगलवार सुबह किया गया प्रभातफेरी का आयोजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन का आयोजन छह दिसंबर को होगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान और गुरुद्वार गोबिंद नगर के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकलेगा। गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से दोपहर एक बजे नगर कीर्तन आरंभ होगा जोकि शाम सात बजे पंजाबी गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न होगा।
इस उपलक्ष्य में बुधवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे जोकि छह दिसंबर शहीदी पर्व के दिन गुरु चरणों में अरदास उपरांत संपन्न होंगे। इसी कड़ी में मंगलवार प्रात: को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
पंजाबी गुरुद्वारा से आरंभ हुई प्रभातफेरी मुख्य बाजारों की परिक्रमा करके वापिस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। प्रभात फेरी की समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। वहीं बुधवार सुबह गुरु महाराज के शहीदी पर्व पर गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा जाएगा। इस मौके पर बीएस बिंद्रा, अमरप्रीत, राजेंद्र, हरसिमरन, जोगिंदर सहित अन्य उपस्थित रहे।