{"_id":"64fe1e539730d2a4bd058567","slug":"mystery-of-death-not-solved-another-army-soldier-missing-ambala-news-c-36-1-amb1002-10145-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, सेना का एक और जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, सेना का एक और जवान लापता
Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शाहपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले फौजी के शव मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि एक और जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पड़ाव पुलिस ने यूनिट के कैप्टन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। लापता हुए जवान की पहचान मध्यप्रदेश निवासी अंकित सिंह घोष के रूप में हुई है और वह सेना में बतौर सिपाही कार्यरत है।
पड़ाव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। दिल्ली की लोकेशन आने पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कैप्टन शुभांकर सिंह ने बताया कि सब गनर डीएमटी अंकित सिंह घोष बिना छुट्टी के अनुपस्थित है। वह नौ सितंबर की सुबह सात बजे से नहीं मिला। ढूंढने पर भी कोई सुराग नहीं लगा।
उधर, पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि लापता हुआ जवान सिपाही है और उसकी तीन साल की नौकरी है। शादी न होने के कारण वह अकेला ही रहता था। फोन की लोकेशन दिल्ली की मिली है और टीम रवाना कर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि वह आर्मी एयर डिफेंस एमएसआई यूनिट का जवान है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सात सितंबर को लापता हुए लांस हवलदार पवन शंकर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पत्नी के मोबाइल पर मैसेज गया था कि पाकिस्तान जिंदाबाद, इंडिया आर्मी को जो करना है वो कर ले, बचा को अपने सैनिक को। उस मामले में भी पुलिस उलझी हुई है।
दो दिन पहले भी लापता हुआ जवान दिल्ली से मिला
सेना से एक सिपाही गत दिवस लापता हो गया था। काफी ढूंढने पर उसका कुछ पता नहीं चला था। इसको लेकर सेना के जवान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे और आरपीएफ से भी फोटो दिखाकर जवान के बारे में पूछता था। बताया था कि कोई सूचना मिलती है तो तुरंत बताएं। आरपीएफ इंचार्ज जावेद खान ने बताया कि उनके पास सेना के जवान आए थे और फौजी की तलाश कर रहे थे। अब पता चला है कि वो जवान दिल्ली से मिल गया है।
पवन शंकर के मामले में पुलिस आज खंगालेगी खाते
शाहपुर गांव के पास सात सितंबर रेलवे लाइन पर मिले लांस हवलदार पवन शंकर के शव मामले में पड़ाव पुलिस आज बैंक खुलने पर खाते खंगालेगी, जिससे खातों के जरिये लेनदेन का पता चल सके और साथ ही जीवन बीमा से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। लांस हवलदार पवन शंकर छह सितंबर को मंदिर जाने के लिए निकला था और उसके बाद घर नहीं लौटा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित भोगनीपुर के कैलई गांव का रहने वाला था। पड़ाव थाना पुलिस ने एक दिन पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
लांस हवलदार पवन शंकर की मौत मामले में अभी फोन नहीं मिला है। सोमवार को बैंक से खाते खंगाले जाएंगे, तभी कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। लापता हुए फौजी के मामले में लोकेशन मिलने पर दिल्ली टीम को रवाना कर दिया गया है। - इंस्पेक्टर सतीश, पड़ाव थाना प्रभारी अंबाला।