फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   My two Agniveer daughters will march past in the Republic Day Parade

Ambala News: गणतंत्र दिवस परेड में म्हारी दो अग्निवीर बेटियां करेंगी मार्चपास्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
My two Agniveer daughters will march past in the Republic Day Parade
आसमान में उड़ान भरता राफेल।
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। दिल्ली में 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस पर पहली बार अग्निवीर महिलाओं की टुकड़ी परेड में शामिल होगी। इसमें 48 अग्निवीर महिलाएं इस नई योजना के जरिये राजपथ पहुंच गई हैं। इसमें हरियाणा की दे बेटियां पहली बार मार्चपास्ट करती नजर आएंगी।
इसमें भारतीय सेना की तरफ से तो हरियाणा की एक मात्र अग्निवीर अनुजा होंगी जो मार्चपास्ट करेंगी। भारतीय नेवी की तरफ से प्रियंका भी नजर आएंगी। महिलाओं की इस टुकड़ी में हरियाणा की ओर से कुछ और महिला जवान शामिल होंगी, मगर ये स्थायी रूप से चयनित हैं। ऐसे में हरियाणा की इन महिला अग्निवीरों के लिए इस बार गणतंत्र दिवस एक नए अनुभव को लेकर आएगा।
विज्ञापन


रात्रि अढ़ाई बजे से शुरू होती है तैयारी

गणतंत्र दिवस पर मार्चपास्ट में शामिल होने को भारतीय सेना की तरफ से अनुजा ने नवंबर से दिसंबर तक बंगलुरु में मार्चपास्ट की तैयारी शुरू किया था। इसके बाद 15 जनवरी से राजपथ पर अनुजा मार्चपास्ट में पसीना बहा रही हैं। इंडियन नेवी में शामिल प्रियंका का मार्चपास्ट का शेड्यूल अलग है। मार्चपास्ट के लिए रात्रि अढ़ाई बजे से अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे तक मार्चपास्ट की फील्ड पर तैयारी इस समय की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर की हैं दोनों अग्निवीर
बताया जाता है कि दोनों ही अग्निवीर झज्जर की रहने वाली हैं। इसमें अग्निवीर अनुजा झज्जर के मातनहेल गांव की हैं और इस समय श्रीनगर में तैनात हैं। अनुजा का भाई सुमित भी अग्निवीर है और कारगिल में तैनात है। यह हरियाणा के पहले भाई-बहन की जोड़ी है जो अग्निवीर स्कीम के तहत देश सेवा कर रहे हैं। अनुजा के पिता विजय गांव में कृषि हैं। पिता के पास चार एकड़ जमीन है। परिवार का गुजारा खेती से होता है। अनुजा शुरू से ही सेना में जाने का सपना देखती थी और इसे साकार भी कर लिया। वहीं प्रियंका सालावास गांव की रहने वाली हैं।


अंबाला के राफेल दिल्ली में बनाएंगे विजय फार्मेशन

दिल्ली में राजपथ पर हरियाणा के अग्निवीर ही नहीं, बल्कि राफेल लड़ाकू विमान भी उड़ते नजर आएंगे। इसके लिए अंबाला में तैयारी भी शुरू हो गई है। यह राफेल विमान राजपथ के ऊपर विजय फार्मेशन बनाने का काम करेंगे। खास बात यह है कि राफेल शो स्टॉपर का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed